Pitru Paksha 2023: किसी भी पूजा पाठ में दीपक जलाना बेहद ही शुभ होता है। कहा जाता है कि कोई भी पूजा-पाठ बिना दीपक जलाए पूरी नहीं होती है। लेकिन क्या आपको पता है शास्त्र के अनुसार, हर देवी-देवता के लिए अलग-अलग दीपक जलाए जाते हैं। शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार मां लक्ष्मी के लिए घी का दीपक, हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक और शनि देव महराज के लिए सरसों के तेल का दीपक प्रिय होता है, ठीक उसी प्रकार पितृपक्ष में पितरों को भी प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग दीपक जलाए जाते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि पितृ देव के लिए कौन से दीपक किस दिशा में जलाना बेहद ही शुभ होता है। तो आइए जानते हैं।
पितृपक्ष में घर के इन जगहों पर जलाएं दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष में घर के दक्षिण दिशा में दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना गया है। इस दौरान सुबह शाम घर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि घर के दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं, इसके साथ ही अपनी कृपा भी प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष आज से शुरू, नोट कर लें श्राद्ध की तिथियां, इस दौरान जानें क्या करें क्या नहीं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से पितर देव बहुत ही प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही आपकी सारी मनोकामना पूर्ण भी करते हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही अपनी कृपा भी बरसाते हैं। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ पर देवी-देवताओं के साथ पितरों का वास होता है। इसलिए आपको इस दौरान पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष में नियमित रूप से शाम के समय किचन में पीने के पानी के स्थान पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद तो मिलेगा ही इसके साथ ही मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines