Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष का लगभग आधा समय बीतने को है, जो कि 29 सितंबर को आरंभ हुआ था और इसका समापन 14 अक्टूबर को होगा। पितृ पक्ष के 16 दिन पितरों की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। इस दौरान लोग पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान ऐसा करने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहते हैं देवता की अपेक्षा पितर जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों में पितृ पक्ष के दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही है, जैसे- मांसाहार या तामसिक भोजन ना करना, बड़े-बुजुर्गों को कष्ट ना पहुंचाना इत्यादि। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि पितृ पक्ष के दौरान कुछ शाक, सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष के बाकी दिनों में कौन-कौन की सब्जियां नहीं खानी चाहिए। दरअसल ऐसा करने से नाराज पितर भी प्रसन्न हो जाते हैं।
पितृ पक्ष में भूलकर भी ना खाएं ये सब्जियां
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में तौरी साग, लौकी इत्यादि सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल शास्त्रों में ऐसा उल्लेख किया गया है कि पितृ पक्ष में वैसी सब्जियों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए जिसे बनाते समय पानी निकलता हो। कहने का तत्पर्य यह है कि पितृ पक्ष में अमावस्या श्राद्ध पर्यंत तक पानी वाले सब्जियों के सेवन से दूर रहना चाहिए। कहते हैं कि जो कि पितृस पक्ष में इस शास्त्रीय नियम का पालन करते हैं, उन्हें पितरों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: एक असुर कैसे बना पितरों के मोक्ष का कारण, पितृ पक्ष में हर किसी को पढ़नी चाहिए यह कथा
पितृ पक्ष में किन सब्जियों का सेवन होता है अच्छा
धर्मशास्त्र के जानकारों का स्पष्ट कहना है कि पितृ पक्ष में 5 प्रकार की सब्जियां जैसे कि आलू, भिंडी, केला, कद्दू और मूली का सेवन करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस 5 प्रकार की सब्जियों के सेवन से पितर खुश होते हैं। पितृ पक्ष में भिंडी का सेवन सर्वोत्तम माना गया है। इससे नराज पितर भी खुश होकर अपने वंशजों को हमेशा के लिए खुशहाल रखते हैं। और पितृ दोष से मुक्त कर देते हैं। ऐसे में पितृ पक्ष में सब्जियों को लेकर उपरोक्त बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines