Pitru Paksha 2023 Daan: पितृ पक्ष अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में बचे हुए दिनों पितरों के निमित्त श्राद्ध और दान करना शुभ रहेगा। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष का समापन आश्विन मास अमावस्या के दिन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सर्वपितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में इस दिन किए गए दान का कई गुणा अधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष के बचे हुए दिनों में किन 5 चीजों का दान नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं।
सरसों का तेल
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में सरसों के तेल का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं। जिस वजह से पितृ दोष लगता है। पितृ दोष की वजह से जातक को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पुराने कपड़े
वैसे तो पितृ पक्ष में कपड़ों का दान करना शुभ माना गया है। लेकिन इस दौरान पुराने कपड़ों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही पितृ पक्ष में बेकार पड़े जूते-चप्पलों का दान करने से दोष लगता है। दरअसल ऐसा करने से राहु की पीड़ा भी झेलनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें: 10 दिन बाद शुरू हो जाएंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, जब सूर्य करेंगे तुला राशि में गोचर
बेकार अन्न
पितृ पक्ष में अन्न दान को महादान माना जाता है। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं। लेकिन पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी किसी को झूठे भोजन या बेकार अन्न का दान नहीं करना चाहिए। दरअसल पितृ पक्ष में ऐसा करने से इंसान पाप का भागी बनता है। साथ ही ऐसा करने वालों को पितरों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार तो इस कारण से पितृ दोष भी झेलना पड़ता है।
लोहे के बर्तन
पितृ पक्ष के दौरान बर्तनों का दान करना शुभ माना गया है। हालांकि पितृ पक्ष में लोहे के बर्तनों का दान करना सही नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान लोहे की वस्तुओं का दान करने से पाप लगता है। ऐसे में पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए इस दौरान स्टील के बर्तनों का दान करना चाहिए।
काले कपड़े
जानकारों के मुताबिक, पितृ पक्ष में काले रंग के कपड़े का दान नहीं करना चाहिए। हालांकि इसकी जगह सफेद रंग के कपड़ों का दान किया जा सकता है। लेकिन पितृ पक्ष में काले रंग के कपड़ों का दान करने से परहेज करना चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान सफेद कपड़ों का दान करने के पितर खुश होते हैं। जिससे घर-परिवार में बरकत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि पर 30 साल बाद ग्रहों का खास संयोग, मेष समेत 5 राशियों के जातक होंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines