Chaturdashi Shradh Date 2023: पितृ पक्ष चल रहा है और इस क्रम में आश्विन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को चतुर्दशी श्राद्ध किया जाएगा। सनातन धार्मिक परंपरा के अनुसार, चतुर्दशी श्राद्ध सिर्फ उन हुतात्माओं के लिए उपयुक्त है, जिनकी मृत्यु किन्हीं विशेष परिस्थितियों में हुई हो। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हथियार द्वारा आत्महत्या या किसी अन्य कारणों से हुई है, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि में होता है। आइए जानते हैं कि श्राद्ध पक्ष में चतुर्दशी का श्राद्ध कब किया जाएगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा विधि क्या है?
2023 चतुर्दशी श्राद्ध शुभ मुहूर्त
- चतुर्दशी श्राद्ध शुक्रवार, अक्टूबर 13, 2023 को
- कुतुप मूहूर्त – 12:01 पी एम से 12:48 पी एम
- अवधि – 00 घण्टे 47 मिनट्स
- रौहिण मूहूर्त – 12:48 पी एम से 01:35 पी एम
- अवधि – 00 घण्टे 47 मिनट्स
- अपराह्न काल – 01:35 पी एम से 03:56 पी एम
- अवधि – 02 घण्टे 21 मिनट्स
- चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 12, 2023 को 07:53 पी एम बजे
- चतुर्दशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 13, 2023 को 09:50 पी एम बजे
कैसे करें चतुर्दशी का श्राद्ध?
आश्विन माह की चतुर्दशी तिथि को स्नानादि के बाद श्राद्ध के लिए भोग तैयार करें। इस दिन पंचबलि का भोग लगता है। इसमें गाय, कुत्ता, कौआ और चींटियों के बाद ब्राह्मण को भोज कराने की परंपरा होती है। चतुर्दशी के श्राद्ध पर अंगुली में दरभा घास की अंगूठी पहनें और भगवान विष्णु और यमदेव की उपासना करें।
यह भी पढ़ें: शुक्र की चाल बदलते ही पलटी मारेगी 4 राशियों की किस्मत, अपार धन लाभ के हैं प्रबल योग
चतुर्दशी के श्राद्ध पर पवित्र धागा पहनने का भी रिवाज है, जिसे कई बार बदला जाता है। इसके बाद पिंडदान किया जाता है। तर्पण और पिंडदान करने के बाद गरीब और जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार कोई भी एक चीज दान कर सकते हैं। आप कपड़े या खाने की कोई चीज भी दान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
21 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines