हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Pitra Dosh: अगर खाने में निकले बाल तो हो सकता है पितृ दोष, इन आसान उपायों से होगा दूर

विज्ञापन

Pitra Dosh: कुछ लोग जब भी खाना खाने बैठते हैं तो उनके खाने में बाल निकल आते हैं। ऐसा अगर एक-दो बार हो तो भूलवश होना माना जा सकता है। परन्तु यदि किसी के खाने में बार-बार बाल निकलने लगे तो व्यक्ति को अलर्ट हो जाना चाहिए।

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यदि आपके खाने में बार-बार बाल निकलते हैं या पहले कौर में ही बाल निकल आए तो यह आपदा का संकेत है। उनके अनुसार ऐसा होने के पीछे पितृ दोष सबसे बड़ा कारण हो सकता है। जानिए पितृ दोष क्या होता है और इससे क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Tone Totke: चावल के ये उपाय बदल देंगे किस्मत की रेखा, जागेगा सोया भाग्य

विज्ञापन

क्या होता है पितृ दोष (Pitra Dosh ke Lakshan)

  • कई बार घर में किसी की मृत्यु हो जाती है तथा किन्हीं कारणों से उसकी मुक्ति नहीं हो पाती है तो वह प्रेत बन कर भटकने लगता है। उनकी अतृप्त आत्मा के चलते परिवार वाले परेशान रहते हैं। इसी को पितृ दोष कहा जाता है।
  • कई लोगों की जन्मकुंडली में राहु की कुछ ग्रहों के साथ युति होना भी पितृ दोष का निर्माण करता है। उस स्थिति में भी व्यक्ति को दुखी जीवन जीने के लिए विवश होना पड़ता है।
  • बहुत बार पीपल, नीम और बरगद के वृक्ष काटने पर भी पितृ दोष लगता है। इसी प्रकार धार्मिक कार्यों में लापरवाही की वजह से भी पितृ दोष लग सकता है।

यह भी पढ़ें: घर ले आएं यह एक चीज तो दिन दूना, रात चौगुना बढ़ने लगेगा पैसा

पितृ दोष के दुष्प्रभाव

  1. ऐसे व्यक्ति के खाने में अक्सर बाल निकलते रहते हैं।
  2. उसे डरावने सपने आते हैं, उसे वैवाहिक सुख और संतान का सुख भी नहीं मिल पाता है।
  3. परिवार में हमेशा कलह बनी रहती है। किसी न किसी कारण से झगड़ा होता हता है।
  4. उस परिवार के लोग अक्सर दुर्घटनाओं के शिकार होते रहते हैं। घर में मांगलिक कार्य नहीं हो पाते हैं।
  5. व्यक्ति के रोजगार और व्यापार में भी काफी मुश्किलें आती हैं और वह जितना कमाता है, उससे ज्यादा खर्च होता है।

यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय

विज्ञापन

पितृ दोष निवारण के उपाय (Pitra Dosh ke Upay)

  • अपने पूर्वजों के निमित्त पिंड दान, श्राद्ध तथा तर्पण आदि धार्मिक कार्य करते रहना चाहिए। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है।
  • नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें तथा महामृत्युंजय मंत्र या गायत्री मंत्र का रोजाना कम से कम 108 बार जप करें।
  • प्रतिदिन पीपल तथा बरगद वृक्ष में जल चढ़ाएं। सुबह के समय वहां पर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे भी पितृ दोष दूर होता है।
  • जिस घर में रोजाना रामचरितमानस या श्रीमद्भागवत का पाठ होता है, वहां भी पितृ दोष सहित अन्य सभी ग्रह दोष नष्ट हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola