Phalguna Month 2025: हिंदू कैलेंडर के अंतिम व 12वें माह यानी फाल्गुन का जल्द ही आरंभ होने वाला है। फाल्गुन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। जप-तप के अलावा इस माह में किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना जाता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह में सूर्य-बुध समेत 5 ग्रहों की चाल बदल रही है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को लाभ होगा, तो कुछ राशियों के जातकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं कि इस साल फाल्गुन माह में कब-कब कौन-कौन से ग्रहों का गोचर हो रहा है।
कब से कब तक रहेगा फाल्गुन माह?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह का आरम्भ 13 फरवरी 2025 से हो रहा है, जिसका समापन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 14 मार्च 2025 को होगा।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 7 महीने बाद शनि करेंगे देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
ग्रह गोचर 2025
- 15 फरवरी 2025, दिन शनिवार को सुबह 05:08 मिनट पर बुध देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 19 फरवरी 2025, दिन बुधवार को दोपहर 12:34 मिनट पर सूर्य देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 22 फरवरी 2025, दिन शनिवार को सुबह 09:53 मिनट पर बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 24 फरवरी 2025, दिन सोमवार को देर रात 10:56 मिनट पर स्पष्ट राहु पू भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 27 फरवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को देर रात 11:46 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर करेंगे।
- 2 मार्च 2025, दिन रविवार को सुबह 12:15 मिनट पर बुध उ भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 2 मार्च 2025, दिन रविवार को सुबह 06:04 मिनट पर शुक्र वक्री होंगे।
- 2 मार्च 2025, दिन रविवार को शाम में 07:20 मिनट पर शनि पू भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 4 मार्च 2025, दिन मंगलवार को शाम में 06:48 मिनट पर सूर्य पू भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 14 मार्च 2025, दिन शुक्रवार को शाम में 06:58 मिनट पर सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे।
ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव
फाल्गुन माह में ग्रह गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के ऊपर पड़ सकता है। जबकि मेष, मिथुन, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines