हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Numerology: इन लोगों से न रखें वफा और भरोसे की उम्मीद, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष

Numerology: अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के बारे में कोई भी प्रेडिक्शन जन्म तिथि के आधार पर किया जा सकता है। इस शास्त्र के अनुसार, कुछ खास तिथियों को पैदा हुए लोग भरोसा तोड़ने वाले हो सकते हैं। ये किसी का राज कभी भी दूसरों के आगे उजागर कर सकते है। ऐसे लोगों से वफा की उम्मीद की रखना है बेकार है। आइए जानते हैं, किस तारीखों को जन्मे लोगों में ऐसा नेचर पाया जाता है।

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष या अंक शास्त्र जन्मतिथि का सबसे अधिक महत्त्व है। इस शास्त्र की सभी भविष्यवाणियों का आधार जन्मदिन की तारीख होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीख में पैदा हुए लोग भरोसा तोड़ने वाले और धोखा देने की प्रवृत्ति रख सकते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों में पैदा हुए व्यक्ति के चरित्र में ये बातें होती हैं?

इन तारीखों को जन्मे व्यक्ति नहीं होते हैं भरोसेमंद

महीने की तीसरी तारीख

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी महीने की 3 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति यूं तो काफी मिलनसार हो सकते हैं, लेकिन ये काफी बेबाक और बातूनी भी हो सकते हैं। इन्हें भीड़ में रहना पसंद हो सकता है, जहां ये किसी का राज खोल देने को मामूली बातचीत का हिस्सा मानते सकते हैं, बिना ये सोचे कि जिसके रहस्य को उजागर कर रहे हैं, उसकी जीवन पर क्या असर होगा। मौका मिलने पर ये धोखा भी दे सकते हैं।

महीने की आठवीं तारीख

इस तारीख को जन्मे व्यक्ति स्वाभाव से काफी जिज्ञासु और जानकारी इकठ्ठा करने वाले हो सकते हैं, लेकिन साथ ही ये अपनी सूचनाओं को दूसरों के साथ साझा करने में भी यकीन रख सकते हैं। इनके बारे में माना जाता है कि वक्त और हालात को देखते हुए, ऐसे व्यक्ति किसी की निजी जानकारी का उपयोग ब्लैकमेल करने के लिए भी कर सकते हैं।

महीने की 14वीं तारीख

अंक ज्योतिष के मुताबिक, महीने की 14वीं तिथि को पैदा हुए लोग काफी मिलनसार और सामाजिक होने के साथ बहुत गप्पी हो सकते हैं। मिलनसारिता और सामाजिकता तक बात ठीक है, लेकिन इनका गप्पी होना किसी दूसरे के लिए नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि बातों-बातों में ये किसी बात लीक इसे लीक कर सकते हैं। इनमें धोखा देने की प्रवृत्ति भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 5 तारीखों को पैदा हुए लोग नहीं करते हैं जल्दी किसी को माफ और न भूलते हैं नफरत

महीने की 27वीं तारीख

महीने की 27वीं तारीख को पैदा हुए व्यक्ति के बारे में अंक ज्योतिष में कहा गया है कि ये काफी सामाजिक हो सकते हैं, मेलजोल करना इन्हें काफी पसंद हो सकता है। लेकिन ये किसी के निजी मामलों पर दूसरों के साथ चर्चा करने में भी कोई समय नहीं गंवाते है। जाहिर है किसी ने भरोसा कर के ही इनसे कुछ गोपनीय बात शेयर किया होगा। इनके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग ही अफवाहों को भी हवा दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Zodiac Signs: ये 5 राशियां होती हैं दिल तोड़ने में माहिर, नहीं करते हैं इमोशंस की परवाह

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें