Numerology: अंकज्योतिष या अंकशास्त्र में किसी व्यक्ति की मौलिक विशेषताओं और गुणों को समझने के लिए उसके जन्मदिन की तारीखों का उपयोग करता है। अंकज्योतिष के अनुसार कुछ व्यक्ति जन्म की तारीख के अनुसार बड़े हठी होते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी घटना या बात को काफी दिन गुजर जाने के बाद भी नहीं भूलते हैं। जिन लोगों ने उन्हें किसी तकलीफ या ठेस पहुंचाई होती है, उसे जल्दी माफ नहीं करते हैं और न ही उनकी नफरत को भूल पाते हैं। आइए जानते हैं, अंकज्योतिष के मुताबिक किन तारीखों में पैदा हुए व्यक्ति इस कैरेक्टर के होते हैं?
पहली तारीख
अंकज्योतिष के अनुसार, महीने की पहली तारीख को जन्मे व्यक्ति विचार से दृढ़ और व्यवहार से कठोर होते हैं, जिसके कारण उनमें आक्रोश और नाराजगी की प्रवृत्ति विकसित हो सकती है। उनमें अहम की भावना इतनी ज्यादा होती है कि वे एकबार किसी से असहमत या नाराज हो जाने के बाद, लंबे समय तक उस पर कायम रहते हैं।
10वीं तारीख
इस तारीख को पैदा हुए व्यक्ति स्वाभाव से कोमल (दयालु) और सोच से संवेदनशील होते हैं। इन्हें किसी की बात या किसी घटना से ठेस लगने पर लंबे समय तक नाराज रहने की प्रवृत्ति होती है। पिछली बातों को ये जल्दी भूल नहीं पाते हैं और द्वेष भी रखते हैं।
19वीं तारीख
अंकज्योतिष के मुताबिक, महीने की 19वीं तारीख को पैदा हुए व्यक्ति अनुशासित और यथार्थवादी होते हैं और यही उनकी एक लिमिट भी बन जाती है। इनमें सोच और व्यवहार में जिद का पुट ज्यादा होता है। जब उन्हें किसी कोई नुकसान पहुंचता है या इनसे थोड़ी भी नफरत रखता है, तो ये काफी लंबे समय तक उसे याद रहते हैं। सही और गलत की गहरी समझ होने के कारण उन्हें लोगों को माफ करने में मुश्किल महसूस होती है।
ये भी पढ़ें: Chamatkari Ratna: मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे, पहने ये पांच 5 चमत्कारी रत्न
28वीं तारीख
किसी महीने की इस तारीख को पैदा हुए व्यक्ति हालांकि साहसी और स्वतंत्र मनोवृत्ति के होते हैं, फिर भी इनमें उतावलापन और द्वेष बनाए रखने की प्रवृत्ति होती है। किसी विवाद या बहस में भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया देना भी इनकी एक प्रवृत्ति होती है। एक बार जब इन पर किसी से नाराजगी हावी हो जाती है, तो उसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। यदि कोई इनसे घृणा करता है, वे उसे जिंदगी में कभी भूल नहीं पाते हैं।
ये भी पढ़ें: Shami Plant Tips: इस दिन लगाएं शमी का पौधा, लगाने से पहले जान लें ये 3 बातें, वरना होगी हानि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines