इस रत्न को धारण करने से मिलेगी हर काम में सफलता, नौकरी-व्यापार में होगी दिन-रात तरक्की
Edited By Dipesh Thakur

Pearls Gemstone
Edited By Dipesh Thakur

Pearls Gemstone
Pearls Gemstone: रत्न शास्त्र ज्योतिष का एक अहम हिस्सा है। जब कुंडली में ग्रहों की दशा खराब होती है तो ज्योतिष शास्त्र के जानकार संबंधित रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। रत्नों का इंसान के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर व्यक्ति सही राशि और लग्न के मुताबिक कोई रत्न धारण करता है तो इसका उसके जीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि तरक्की के लिए मूंगा रत्न किस प्रकार धारण किया जाता है और इसे धारण करने के क्या लाभ हैं।
मोती एक ऐसा रत्न है जो कि देखने में बेहद खूबसूरत होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इसका संबंध चंद्रमा से है। अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्र-दोष है तो ऐसे में मोती धारण करने से लाभ होता है। साथ ही ग्रह जनित दोष भी धीरे-धीरे शांत हो जाते हैं। परिणामस्वरूप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलता है, चाहे वह नौकरी और व्यापार ही क्यों ना हो। इसके अलावा यह रत्न मान को शांत रखने में मददगार साबित होता है। कर्क लग्न के जातकों के लिए यह रत्न वरदान साबित होता है। इसके अलावा यह रत्न मीन लग्न वालों के लिए भी शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: Rich Zodiac Sign: धनवान लोगों में शुमार होते हैं इन 4 राशियों के जातक, राजा की तरह मिलती है हर सुख-सुविधा
जिन जातकों के अंदर गुस्सा अधिक होता है या जो लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं, उन्हें यह रत्न धारण करने से लाभ प्राप्त होता है। साथ ही साथ मानसिक शांति भी मिलती है, जिससे किसी भी कार्य में शांति से निर्णय ले पाते हैं।
इस रत्न से जातक को मानसिक शांति मिलती है। ये अपने काम पर अच्छी तरह से ध्यान दे पाते हैं और मेहनत के जरिए कार्यक्षेत्र में सफलता और सराहना हासिल करते हैं।
मोती धारण करने वाले लोगों पर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे यह आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं।
अगर आपकी या परिवार में किसी अन्य व्यक्ति की लंबे समय से तबीयत खराब है तो ये रत्न लाभकारी है।
घर में शांति का वातावरण नहीं है, तो मोती धारण करने से आसपास से नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मक का वास होगा।
जो लोग संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं, उन्हें मोती जरूर धारण करना चाहिए। उन्हें मध्य भाग में आसमानी रंग का अर्ध्य चंद्र दिखाई देने वाला मोती पहनना चाहिए।
अगर आप मोती रत्न धारण करना चाहते हैं तो इसे चांदी की अंगूठी में जड़वा लें। इसके बाद शुक्ल पक्ष के किसी भी सोमवार को इसे भगवान के समक्ष रखकर पंचामृत से स्नान करवाएं। धूप-अगरबत्ती दिखाकर 108 बार चंद्रमा के मंत्र का जप करें। इसके बाद इसे अपने सीधे हाथ की छोटी उंगली में धारण कर लें। महिलाएं इसे बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में धारण कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Tulsi Remedy: तुलसी में इस 1 चीज को डालने से चमकेगा भाग्य, हमेशा के लिए घर छोड़ देगी गरीबी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: