Paush Purnima 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा तिथि मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल पौष पूर्णिमा की तिथि 25 जनवरी को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने का भी विधान है। पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य और जप-तप का विशेष महत्व है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक पौष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। लेकिन बता दें कि पौष पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे भी नियम होते हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे पौष पूर्णिमा के दिन क्या करने से हमें बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- दैत्यों के गुरु शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ
पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर न करें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन अपने जीवनसाथी के साथ कभी भी वाद-विवाद न करें। बल्कि प्यार से पेश आए। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
पौष पूर्णिमा के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन करना चाहिए।
पौष पूर्णिमा के दिन द्वार पर आए भिखारी को खाली हाथ नहीं लौटाने चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन काले रंग के वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए।
मान्यता है कि इस दिन किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
11 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines