हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

परमा एकादशी पर कर लें ये आसान उपाय, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

विज्ञापन
परमा एकादशी पर कर लें ये आसान उपाय, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Parama ekadashi 2023: पंचांग के अनुसार, इस साल परमा एकादशी 12 अगस्त (शनिवार) को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी को परमा एकादशी के रूप में जाना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु सहित मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिससे आर्थिक जीवन सुदृढ़ होता है। साथ ही साथ कर्ज इत्यादि की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं कि परमा एकादशी पर किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी समेत भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

परमा एकादशी के उपाय | Parama Ekadashi 2023 Upay

 

  • आमतौर पर लोग एकादशी के दिन दान कर्म करते हैं। शास्त्रों में दान को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में परमा एकादशी पर कुछ चीजों का दान करने से भगवान विष्णु तो प्रसन्न होते ही हैं, साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। परमा एकादशी पर अन्न दान, विद्या दान, भूमि दान, गौदान और स्वर्ण दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख

विज्ञापन
  • पंचांग के अनुसार, परमा एकादशी अधिकमास की आखिरी एकादशी है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन तुलसी का इस्तेमाल करना शुभ होता है। इस दिन तुलसी का पूजन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु के बेहद प्रिय है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, परमा एकादशी के दिन जिस भी चीज का भगवान को भोग लगाएं, उसमें तुलसी के कुछ पत्ते अवश्य डालें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु भोग को स्वीकार करते हैं। जिससे हर प्रकार की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, परमा एकादशी के दिन 11 बार तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

परमा एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनकी चढ़ानी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एकादशी के दिन ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही मुश्किलों से भी निजात मिलती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Puja Mandir: पूजा घर में धोखे से भी दिख जाए ये 1 जीव, समझिए बहुत जल्द बनने वाले हैं अमीर!

अधिक मास की परमा एकादशी के दिन भगवान की पूजा के दौरान ओम् नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान इस मंत्र का उच्चारण करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola