हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पैसों की किल्लत को दूर करता है परमा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन
पैसों की किल्लत को दूर करता है परमा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Parama Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि एकादशी का विधिवत व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वौसे तो हर महीने में दो एकादशी पड़ती है। लेकिन अधिक मास (मलमास) में पड़ने वाली एकादशी का खास महत्व है, क्योंकि अधिक मास में भगवान विष्णु की उपासना बेहद शुभ फलदायी साबित होती है। अधिक मास में भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। आइए जानते हैं सावन मास में पड़ने वाली परमा एकादशी का शुभ मुहूर्त और महत्व।

कब है परमा एकादशी 2023?

दृक पंचांग के अनुसार, परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 06 मिनट से शरू हो रही है। वहीं शुभ मुहूर्त का समापन 12 अगस्त को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Kachua Ring: ये 4 राशि वाले भूलकर भी ना पहने कछुए वाली अंगूठी, हो सकते हैं कंगाल!

विज्ञापन

परमा एकादशी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, अधिक मास की परमा एकादशी धन संकट दूर करने वाली मानी जाती है। साथ ही इस व्रत को करने से भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न होते हैं और दुख दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, परमा एकादशी अपने नाम के अनुसार परम सिद्धियां प्राप्त करने वाला व्रत भी माना जाता है। इस दिन विधि-विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है।

परमा एकादशी पर क्या करना चाहिए

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। एकादशी के दिन विधि विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए। उनके मंत्रों का जप करना चाहिए। साथ ही अधिक मास में पड़ने वाली परमा एकादशी के दिन अगर आप विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं तो समस्त दुखों का नाश होता है। घर से दरिद्रता खत्म होती है। भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola