Ekadashi ke Upay: शास्त्रों में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की प्रिय तिथि बताया गया है। साल 2023 में पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर को पड़ रही है। कहते हैं कि अगर एकादशी गुरुवार के दिन आ जाए तो उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इसी प्रकार यदि एकादशी शुक्रवार के दिन आए तो उस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किए गए उपाय तुरंत असर दिखाते हैं। यदि रविवार को आए तो सूर्य के निमित्त किए गए उपायों से राजयोग की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों के अनुसार एकादशी किस वार को आ रही है, इसका भी विशेष महत्व बताया जाता है। यही कारण है कि अलग-अलग वार को आने वाली एकादशियों पर अलग-अलग ग्रहों को प्रसन्न करने के एकादशी के उपाय बताए जाते हैं। हालांकि कुछ उपाय ऐसे होते हैं जिन्हें आप कभी भी कर सकते हैं। सच्चे मन और श्रद्धा के साथ किए जाने पर ये उपाय निश्चित रूप से आपके भाग्य को बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एक दिन बाद गुरू प्रदोष व्रत का खास संयोग, मैरिड लाइफ में मिठास लाएंगे 1 महा उपाय
पापांकुशा एकादशी पर करें ये उपाय
पापांकुशा एकादशी की सुबह एक चांदी का सिक्का भगवान विष्णु के चरणों में रख दें। दिन भर और रात भर वहीं रहने दें। अगले दिन सुबह पूजा के बाद इस सिक्के को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर या व्यापार की तिजोरी में रख दें। इससे घर में लक्ष्मी आने लगेगी। यदि चांदी का सिक्का न मिल पाएं तो आप एक रुपए के सिक्का से भी इस उपाय को कर सकते हैं।
तुलसी का उपाय
एकादशी पर तुलसी के पत्तों की माला बना लेनी चाहिए। इस माला को भगवान नारायण को अर्पित करें। इस माला को अगले दिन उतार कर तुलसी के पत्तों को अलग कर लें और अपने पूजा स्थल पर रख दें। इस प्रकार उस घर में रहने वाले समस्त नेगेटिव शक्तियां घर से बाहर निकल जाएंगी।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें सावधान! इन नियमों का करें पालन
विष्णु सहस्त्रनाम का करें पाठ
विष्णु सहस्त्रनाम भगवान श्रीहरि के 1008 नामों की नामावली है। इसका यदि एकादशी के दिन कम से कम 7, 11 या 21 बार पाठ किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। व्यक्ति पर कितना भी बड़े से बड़ा दुख या संकट आने वाला हो, इस उपाय से पूरी तरह समाप्त हो जाता है। साथ ही उस पर भगवान विष्णु की भी कृपा होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
इंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
20 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines