Pani Ke Upay: अक्सर लोग पैसों से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने के लिए भरसक कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार तमाम कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। वहीं कुछ लोग तो अच्छा-खासा पैसा उपार्जन करते हैं, फिर भी उनका पैसा पानी की तरह बह जाता है। हालांकि धन ना टिकने की कई ग्रह और कुछ बुरी आदतें भी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको पाने से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसे आजमाने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने लगेगा और पैसा आपकी जेब में टिकेगा। पानी का ये उपाय कई प्रकार की अन्य आर्थिक संकटों से निजात दिलाने में रामबाण साबित होता है।
सिरहाने के पास पानी से भरा लोटा
लाल किताब के अनुसार, रात को सोते समय सिरहाने के पास लोटे में पानी भरकर रखें। सुबह उठकर स्नान के पश्चात अपराजिता पौधे की जड़ में यह पानी डाल दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है। साथ भी पास में पैसा टिकता है। इसके अलावा पानी का यह उपाय जीवन की तमाम परेशानियों को दूर करने सहायक सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2023: मंगल देव खोलने जा रहे हैं इन 3 राशि वालों की किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा!
सूर्य को जल
सूर्य को इस जगत का पिता कहा जाता है। सूर्य की कृपा से ही नौकरी मिलती है, साथ ही इसमें तरक्की भी मिलती है। ऐसे में सूर्य देव को नियमित जल देकर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना सूर्योदय के वक्त सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। मान्यता है कि रोजाना ऐसा करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। साथ ही पैसा का टिकता भी है।
गुलाब जल
लाल किताब के अनुसार, नहाते समय पानी में गुलाब जल डालकर स्नान करें। मान्यता है कि गुलाब जल का यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में रामबाण साबित होता है। इसके अलावा इस उपाय को करने से मान-सम्मान भी बढ़ता है।
पशु-पक्षियों को जल
लाल किताब के अनुसार, पशु-पक्षियों को पानी पिलाने से ग्रहों की शुभता प्राप्त होती है। जिसके परिणामस्वरूप जीवन की तमात परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा इस उपाय को करने से धन-दौलत बढ़ती है और संपत्ति स्थाई बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Palash Astro Tips: तिजोरी में रख दें ये 1 चीज, देखते ही देखते बन जाएंगे अमीर
गंगाजल
धन की कमी को दूर करने के लिए गंगाजल के उपाय रामबाण साबित होते हैं। अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है, तो ऐसे में घर के उत्तर-पूर्व दिशा में तांबे के कलश में में गंगाजल भर कर रखें। लाल किताब के अनुसार, जल का यह उपाय धन को आकर्षित करता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
20 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
21 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines