Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Panchak 2023: भारतीय वैदिक परंपरा में पंचकों को अशुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि के धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में भ्रमण करता है तो इसे पंचक कहा जाता है। इन पांचों नक्षत्रों को भी पंचक ही कहा जाता है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इस समय समस्त शुभ कार्यों को टाल देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा, बहुत शुभ रहेगा फरवरी का महीना
पंचांग के अनुसार जनवरी माह में पंचक 23 जनवरी 2023 (सोमवार) को दोपहर 1.51 बजे आरंभ हुए थे। इनका समापन आज 27 जनवरी 2023 (शुक्रवार) को सायं 6.37 बजे होगा। हालांकि पंचकों को अशुभ माना जाता है। फिर भी सोमवार से आरंभ होने के कारण ये पंचक कुछ कामों के लिए विशेष रूप से अनुकूल बन रहे थे।
वैदिक ज्योतिष में इस खगोलीय घटना को अशुभ मान कर शुभ व धार्मिक कार्यों को करने की मनाही की गई है। ऐसे में पंचक समाप्त होते ही आप सभी प्रकार के शुभ कार्य कर पाएंगे। हालांकि वर्तमान में गुप्त नवरात्रि भी चल रहे हैं, और पंचक भी सोमवार से आरंभ हुए हैं। ऐसे में तंत्र-मंत्र अथवा गूढ़ रहस्यों से जुड़े कार्यों के लिए अभी समय अनुकूल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य
आज सायं 6.37 पर चन्द्रमा के मेष राशि में प्रवेश करते ही एक बार फिर से आप सभी धार्मिक, शुभ कार्य कर पाएंगे। खास तौर पर नई विद्या सीखना, स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, नए व्यापार की शुरूआत आदि आप कर पाएंगे। इसी प्रकार गृह प्रवेश, नए मकान की नींव रखना जैसे कार्य भी किए जा सकेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।