Panch Mahapurush Yog: युवराज बुध जून में शुक्र की राशि को छोड़कर अपनी राशि यानी मिथुन में प्रवेश करेंगे। बुध देव के 14 जून को रात 10 बजकर 55 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर से भद्र महापुरुष राजयोग या पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्र महापुरुष राजयोग बनने से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि भद्र महापुरुष राजयोग से किन-किन राशियों की नई नौकरी लग सकती है।
कैसे होता है भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में बुध, केंद्र यानी अपनी स्वराशि या उच्च राशि या फिर मूल त्रिकोण राशि में स्थित होते हैं, तब उस समय भद्रा नाम से विख्यात पंच महापुरुष राजयोग बनता है। ज्योतिषीय के अनुसार, इस राजयोग के बनने से व्यक्ति के मन में आत्मविश्वास और शत्रुओं को नष्ट करने की अद्भुत शक्तियां आ जाती हैं। साथ ही व्यक्ति बहादुर होने लगता है। वह सभी कार्य को सफलतापूर्ण करने लगता है।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए भद्र महापुरुष राजयोग या पंच महापुरुष राजयोग बहुत ही शुभ और उत्तम फलदायी रहेगा। इस समय मिथुन राशि वाले लोग अपने करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। उन्हें करियर में अच्छा परिणाम भी मिलेगा। भद्र महापुरुष योग के प्रभाव से मिथुन राशि वाले लोगों की सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नई नौकरी के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह राजयोग बहुत ही फलदायी रहेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उनको भद्र महापुरुष योग से डबल का मुनाफा हो सकता है। कारोबार से संबंधित बड़ी डील हाथ लग सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें बहुत अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि
व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए पंच महापुरुष राजयोग अनुकूल साबित होगा। व्यवसाय से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। यात्रा के दौरान किसी बड़े कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। पैसा कमाने का अच्छा-खासा मौका मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सीनियर द्वारा ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य को लेकर आप ज्यादा सीरियस रहेंगे। आपके कार्य में समर्पण को देखकर बॉस की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के लिए भद्र महापुरुष राजयोग कई मायने में शुभ रहने वाला है। मकर राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही उन्हें करियर संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। अचानक करियर में सफलता मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- शुक्र की राशि में बनेगा पंचग्रही योग, मिथुन, कर्क और तुला राशियों को मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें- मई के अंतिम दिन बुध-सूर्य की होगी युति, मेष समेत 7 राशियों की बदलेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines