Palmistry Tips: यदि विवाह को लेकर युवाओं की पसंद पूछी जाए तो अधिकतर युवा लव मैरिज करना चुनेंगे। लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं हो पाता है, कुछ ही युवा लव मैरिज कर पाते हैं। उनमें भी बहुत कम कपल्स खुशनुमा मैरिड़ लाइफ जी पाते हैं। कोई व्यक्ति लव मैरिज करेगा अरेंज मैरिज, यह बात उसका हाथ देख कर जानी जा सकती है।
ज्योतिषियों के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली या उसकी हाथ की रेखाओं को देखकर यह पता लगाया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति की हस्तरेखा देखकर उस व्यक्ति के बारे में सब कुछ बताया जा सकता है। यहां तक कि किसी शादीशुदा व्यक्ति के कितने अफेयर होंगे, यह भी जान सकते हैं। जानिए हस्तरेखा और लव लाइफ के बारे में कुछ ऐसी ही जबरदस्त बातों के बारे में
यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय
ऐसे हाथ में इन जगहों से पता लगता है लव मैरिज का (Palmistry Tips and Love Marriage/ Affairs)
पारंपरिक वैदिक और पाश्चात्य ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम और भोग का ग्रह माना गया है। हस्तरेखाओं की बात करें तो हाथ में शुक्र पर्वत, ह्रदय रेखा तथा विवाह रेखाओं को देख कर प्रेम संबंधों के बारे में जाना जा सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास बता रहे हैं कि किस प्रकार इन तीनों के आधार पर प्रेम संबंधों का पता लग सकता है।
शुक्र पर्वत (Shukra Parvat)
शुक्र पर्वत हाथ में अंगूठे के नीचे वाले भाग को कहा जाता है। यदि यह दिखने में सुंदर, आकर्षक, हथेली में उठा हुआ व गुलाबी आभा लिए हो तो ऐसा व्यक्ति रसिया किस्म का होता है। परन्तु शुक्र पर्वत पर आड़ी-तिरछी रेखाओं का जाल होना ऐसे व्यक्ति को भोग विलास और प्रेम से पूरी तरह दूर कर देता है। जिन लोगों का शुक्र पर्वत ऐसा होता है, वे जीवन भर ऐश करते हैं।
ह्रदय रेखा (Heart Line)
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की ह्रदय रेखा सुंदर, जाल रहित हो तो ऐसे व्यक्ति को सभी से प्रेम मिलता है। इसी तरह चन्द्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर ह्रदय रेखा में मिलें तो उस व्यक्ति के प्रेम विवाह करने के योग बनते हैं। हाथ में दो ह्रदय रेखाएं हो तो व्यक्ति चाहे अरेंज मैरिज करें या लव मैरिज, वह सुखी और खुशहाल मैरिड लाइफ जीता है।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
विवाह रेखा (Marriage Line)
किसी भी व्यक्ति के हाथ में मौजूद विवाह रेखा देख कर उसके संबंधों व विवाह के बारे में स्पष्ट जान सकते हैं। यह रेखा कनिष्ठिका अंगुली (Little Finger) के नीचे मौजूद होती है।
- हाथ में जितनी अधिक विवाह रेखाएं होंगी, उतने ही विवाह या अफेयर्स होंगे।
- यदि यह रेखा आगे बढ़कर ह्रदय रेखा में मिल जाए तो ऐसा व्यक्ति निश्चित रूप से प्रेम विवाह करता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 mins agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
17 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
18 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
20 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines