Palmistry Tips: अगर आपके हाथ के नाखूनों पर भी है सफेद अर्द्धचंद्र, तो जल्द मिलेगी यह खुशखबरी

Palmistry Tips, Palmistry Tips, Jyotish Tips, hastrekha tips, हस्तरेखा टिप्स

Palmistry Tips: आपने बहुत बार देखा होगा कि कई लोगों के नाखूनों में एक सफेद रंग का अर्द्धचन्द्रमा सा होता है। ज्योतिष के अनुसार नाखूनों पर अर्द्धचंद्र होना एक बहुत ही विशेष चिह्न है। माना जाता है कि जिसके भी नाखून पर यह चिह्न होता है, वह बहुत ही भाग्यशाली और धनी होता है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार अंगुलियों के नाखूनों पर अर्द्धचंद्र होना भविष्य से जुड़ी कई बातें बताता हैं। जानिए इनके बारे में

हाथ के नाखूनों पर अर्द्धचंद्र का निशान देता है यह संकेत (Palmistry Tips)

  • यदि हाथ की सभी अंगुलियों एवं अंगूठे पर अर्द्धचन्द्र का निशान है तो यह व्यक्ति के सुखद भविष्य को बताता है।
  • हाथ के अंगूठे के नाखून पर अर्द्धचंद्र होना बताता है कि वह व्यक्ति अत्यधिक बुद्धिमान है। वह किसी भी समस्या को पलक झपकते हल कर सकता है। उसकी लाइफ भी बहुत अच्छी बीतेगी।
  • अनामिका अथवा रिंग फिंगर पर अर्द्धचंद्र का निशान व्यक्ति के पैसा अथाह पैसा होने की भविष्यवाणी करता है। यह बताता है कि वह व्यक्ति खुद का व्यवसाय करेगा और उसमें अच्छा पैसा कमाएगा।
  • हाथ की सबसे छोटी अंगुली अथवा कनिष्ठिका पर अर्द्धचंद्र का निशान होना सौभाग्यशाली माना गया है। ऐसा व्यक्ति विदेश जाता है और वहीं पर सेटल हो जाता है। ऐसे लोग जहां भी रहते हैं, वहां टॉप पॉजिशन पर पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः JYOTISH TIPS: आज ही जेब में रखें ये चीज, फटाफट बन जाएंगे करोड़पति

अर्द्धचंद्र का यह नुकसान भी होता है

  1. नाखूनों पर अर्द्धचंद्र होना केवल ज्योतिष ही नहीं वरन हेल्थ की दृष्टि से भी इम्पोर्टेंट है। यदि नाखून पर निशान ज्यादा बड़ा हो तो ऐसे व्यक्ति को श्वांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
  2. अर्द्धचंद्र का निशान आधे या आधे से ज्यादा नाखून पर आ जाए तो ऐसा व्यक्ति हड्डियों की बीमारी से परेशान हो सकता है।
  3. अर्द्धचंद्र का रंग यदि नीला हो तो ऐसा व्यक्ति निकट भविष्य में गंभीर रूप से बीमार हो सकता है। यदि आपके नाखूनों पर भी ऐसा निशान है तो तुरंत डॉक्टर को दिखा लें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ