Palmistry Mole Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद तिल का खास महत्व बताया गया है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि जिस जातक की हथेली में बीचोंबीच तिल होता है, वे धन के मामले में औरों के कहीं आगे रहते हैं। ऐसे लोगों की कुंडली में राजयोग न ही हो तो इन्हें राजयोग जैसा सुख जरूर मिलता है। साथ ही ऐसे जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आइए अब ये जानते हैं कि हथेली में किन स्थानों पर तिल का होना शुभ है और ये किन-किन बातों का पूर्व संकेत देते हैं।
हथेली पर इऩ स्थानों पर तिल होता है शुभ
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के नीचे तिल का निशान है तो संबंधित जातक अपने जीवन काल में कदम-कदम पर सफलता अर्जित करता है। हालांकि अंगूठे के ऊपर तिल का होना शुभ नहीं है। यह इस बात का संकेत देता है कि जातक को कठिन मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी।
- हथेली में मध्यमा अंगुली (बीच वाली उंगली) के नीचे तिल का होना शुभ है। हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जिन लोगों की हथेली में मध्यमा उंगली पर तिल का निशान होता है, वे जीवन में खूब सुख और समृद्धि पाते हैं। वहीं शनि पर्वत (मध्यमा उंगली के नीचे का स्थान) पर तिल का होना शुभ परिणाम नहीं देता है।
यह भी पढ़ें: Five Bad Omens: हाथ से अचानक इन 5 चीजों का गिरना है ‘अपशकुन’, देते हैं ये बड़ी मुसीबत आने के संकेत!
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में चंद्र पर्वत (मणिबंध के पास अंगूठे से सटा हुआ क्षेत्र) पर तिल होता है, ऐसे लोग किसी ना किसी बात को लेकर हमेशा चिंता में रहते हैं। इसके साथ ही ऐसे जातक विवाह से संबंधित परेशानियों का भी सामना करते हैं।
- जिन जातकों की हथेली में शुक्र पर्वत (मणिबंध के ऊपर और अंगूठे के नीचे का स्थान) पर तिल का निशान होता है, ऐसे लोग बेहद खर्चीले होते हैं। हालांकि ऐसे लोगों के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। ये लोग धनवान की तरह अपना जीवन बिताते हैं।
- हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, जिन लोगों की बाईं हथेली में तिल का निशान होता है, ऐसे लोग खूब धन कमाते हैं। हालांकि ये अपने खर्चीले स्वभाव की वजह से धन संग्रह नहीं कर पाते।
- हथेली की सबसे छोटी उंगली पर तिल का निशान होना शुभ है। ऐसे लोगों के जीवन में धन की कमी नहीं होती। हालांकि इनके जीवन में धन को लेकर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: अगर पितृ पक्ष में ना कर सकें पिंडदान और तर्पण तो घर ले आएं ये 3 पौधे, पतरों की कृपा से होगी बरकत
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के बीचोंबीच तिल का होना बेहद शुभ है। यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में अकूत धन लाभ होने वाला है। इसके अलावा ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव नहीं रहता है। ऐसे लोग राजयोग जैसे सुख को भोगते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
8 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines