हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Palmistry: अपने हाथ की जीवन रेखा देखकर जानें ये 7 बातें, जानें क्या कहती है आपकी लाइफ लाइन!

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर सबसे स्पष्ट दिखाई देने वाली रेखाओं में से एक लाइफ लाइन यानी जीवन रेखा की बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लाइफ लाइन किसी के व्यक्तित्व, आयु और शुभता और जीवन की घटनाओं के बारे में बताती है। आइए जानते हैं, जीवन रेखा क्या कहती है?

विज्ञापन

Palmistry: हस्तरेखा में हाथ की लाइफ लाइन यानी जीवन रेखा बेहद महत्वपूर्ण है। कोई भी हस्तरेखा एक्स्पर्ट्स सबसे पहले जीवन रेखा ही देखते हैं, क्योंकि अगर ये रेखा शुभ नहीं है, तो स्वास्थ्य, विवाह, आमदनी, शिक्षा आदि सहित जीवन के बाकी सारे सुख और उपलब्धियों पर संदेह किया जाता है। यदि जीवन रेखा अल्पायु होने का संकेत देती है, तो हस्तरेखा ज्योतिष विवाह, संतान सुख आदि की चर्चा भी नहीं करते हैं। कहने का मतलब है, जीवन सबसे पहले, बाकी सब बाद में। आप अपने हाथ की जीवन रेखा देखकर 7 बातें जान सकते हैं, आइए जानते हैं, क्या हैं ये 7 बातें?

हथेली पर जीवन रेखा न होना

हथेली पर जीवनरेखा न होना बेहद अशुभ माना गया है। इससे संकेत मिलता है कि व्यक्ति का जीवन कठिनाईयों में बीत सकता है या व्यक्ति का जीवन छोटा हो सकता है या वह अस्वस्थ रह सकता है। हालांकि, केवल जीवन रेखा देख कर ऐसा कहना जल्दबाजी हो सकती है।

हथेली पर कहां होती है जीवन रेखा?

हथेली की सबसे महत्वपूर्ण रेखाओं में से एक जीवन रेखा अंगूठे और तर्जनी के बीच में, हथेली के किनारे पर स्थित होती है। यह एक गहरी और स्पष्ट रेखा होती है, जो अक्सर घुमावदार होती है। इसका सीधा संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य, जीवन शक्ति और उम्र से होता है। इससे जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव और जीवन शक्ति के बारे में पता चलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

जीवन रेखा से मिलते हैं ये 7 खास संकेत

1. हथेली पर जीवनरेखा भविष्य में होने वाली बीमारियों, दुर्घटनाओं और सेहत के बारे में कई संकेत देती है। मान्यता है कि जीवनरेखा के गहरी,स्पष्ट और लंबी होने पर व्यक्ति की आयु लंबी रहती है और स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा समस्याएं नहीं होती हैं।

विज्ञापन

2. कटी हुई, टूटी हुई, अस्पष्ट और काले धब्बे युक्त जीवनरेखा का शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति स्वभाव से चिड़चिड़े होते हैं।

3.  हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के एक ही स्थान से निकले तो यह शुभ प्रतीक नहीं माना गया है। यह विशेष रूप से दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

4. हथेली पर जीवन रेखा पर आड़ी-तिरछी रेखा उसे कमजोर बनाती है। यह व्यक्ति अस्वस्थ होने का संकेत देती है।

5. यदि हृदय रेखा और जीवन रेखा के बीच में त्रिभुज का निशान पाया जाता है, तो वह खराब स्वास्थ्य की ओर इशारा देती है।

विज्ञापन

6. मान्यता है कि जिन लोगों की लाइफ लाइन पतली और कलाई की ओर छोटी होती है, तो वे स्वभाव से शर्मीले होते हैं।

7. मोटी जीवन रेखा होने पर व्यक्ति फिजिकली स्ट्रॉन्ग यानी शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola