Palmistry For Goverment Job: ज्योतिषाचार्य के अनुसार मनुष्य के हाथ की लकीरों से व्यक्ति के जीवन के बारें में जान सकते है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं, चिन्हों को देखकर व्यक्ति का भविष्य बताया जा सकता है। आपके जीवन में सरकारी नौकरी है या नही आप हाथ की लकीरों से लगभग पता लगा सकते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपके हाथ में सूर्य रेखा, हृदय रेखा को भेदते हुए मस्तिष्क रेखा की तरफ निकले तो ऐसे लोगों के सरकारी नौकरी के चांस ज्यादा होते है। वहीं जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा उठी हुई होती है और कोई रेखा इस रेखा को भेद न रही हो, और रेखा बिल्कुल सीधी जा रही हो, तो ऐसे लोगों के भी सरकारी नौकरी के ज्यादा चांस होते है।
मिलती है बड़े ओहदे पर नौकरी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपके हाथ मे भाग्य रेखा से एक रेखा बृहस्पति की ओर है तो ऐसे लोगों का करियर बहुत अच्छा होता है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं होती है। वही जिन व्यक्तियों की हथेली में भाग्य रेखा, जीवन रेखा को भेदती हुई और गुरू- शनि के बीच से होकर जाएं तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलती है। वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर त्रिकोण की आकृति बन रही हो तो ऐसे व्यक्ति की बड़े ओहदे पर नौकरी होती है।
यह भी पढ़े: धन के भंडार को भर देगा वास्तु का यह उपाय, दिन-रात बढ़ेगा पैसा!
यह भी पढ़े: अगर चाहते हैं जल्द मिल जाए कर्ज से मुक्ति? तो बेडरूम में ऐसे लगाएं बेड
रहती हैं करियर संबंधी परेशानी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपके हाथ मे सूर्य रेखा हृदय रेखा से पहले ही खत्म हो जाए और रेखा छोटी हो तो ऐसे लोगों के जीवन में करियर संबंधी परेशानी रहती है। और वहीं अगर हथेली में सूर्य पर हों और वे रेखाएं आपस में एक दूसरे को काट रही है तो ऐसे लोगों के करियर में उतार-चढ़ाव लगा रहता है और नौकरी आती जाती रहती है। सूर्य रेखा पूरी तरह से सही न हो और अगर धुंधली भी हो तो ऐसे व्यक्ति को नौकरी के मामलें में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines