Palmistry Astrology: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा है। इस शास्त्र में व्यक्ति की हाथ की हथेली को देखकर उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति की हाथेली में प्रबल रेखा होती है तो व्यक्ति कम उम्र में ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगता है। साथ ही वह जीवन में सफल हो जाता है।
हस्तरेखा ज्योतिष विशेषज्ञ के अनुसार, हथेली में शनि रेखा को सबसे प्रबल रेखा मानी जाती है। मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में शनि रेखा होती है वे लोग कम उम्र और कम मेहनत में ही बड़ी सफलता पा लेते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि हथेली में शनि रेखा कहां स्थित होती है और शनि रेखा से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
कहां होती है यह रेखा
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में शनि रेखा को कुछ लोग भाग्य रेखा भी कहते हैं। यह रेखा मणिबंध या हथेली के मध्य भाग से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है। वहीं शनि पर्वत हाथ की मध्यमा उंगली के नीचे होता है। हस्त रेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में शनि रेखा गहरी, स्पष्ट और अखंड होती है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। मान्यता है कि ऐसे लोगों की किस्मत भी साथ देती है।
हथेली में शनि रेखा होने के लाभ
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में शनि रेखा होती है, उस व्यक्ति को भाग्य का साथ हर कदम पर मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां मिलती हैं। मान्यता है कि दुनिया का सभी सुख, ऐशो-आराम भी मिलता है। कम मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिलती है।
जिन लोगों की हथेली में शनि रेखा होती है वह व्यक्ति 35 की उम्र में सभी भौतिक सुख प्राप्त कर लेता है। साथ ही उन्हें मनचाही नौकरी और घर भी मिल जाता है। हथेली में शनि रेखा होने से शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही पार्टनर का सच्चा प्यार भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- करोड़पति से रोडपति बना देती हैं ये हथेली की रेखाएं, चेक करें कहीं आपके हाथों में तो नहीं
यह भी पढ़ें- किस्मत वालों के हाथ में होती है ये 2 रेखा, खूब कमाते हैं नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines