Palmistry: हाथ की ये 5 रेखाएं होती हैं बहुत भाग्यशाली, मिलता है धन, वैभव और ऐश्वर्य का सुख

Hast Rekha Shastra: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथ में कई तरह की रेखाएं मौजूद होती हैं। उनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ होती है। आज इस खबर में जानेंगे कि हाथ की सबसे भाग्यशाली रेखाएं कौन-कौन सी हैं।

Palmistry

Hast Rekha Shastra:  ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में एक हस्त रेखा शास्त्र भी मौजूद है। जिसमें हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया गया है। बता दें कि हर व्यक्ति के हाथ में अलग-अलग रेखाएं होती हैं, उनमें से कुछ रेखाएं शुभ तो कुछ अशुभ मानी जाती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में कई सारी ऐसी रेखाएं होती है जिनकी मदद से व्यक्ति धनवान बन जाता है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथ की रेखाओं से भाग्य, करियर, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन और शादी-विवाह जैसे तमाम चीजों के बारे में जान सकते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि हाथ की ऐसी कौन 5 रेखाएं हैं, जो काफी लकी और भाग्यशाली मानी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

हथेली की सबसे शुभ रेखाएं

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हृदय रेखा के ठीक सामने त्रिशूल का चिन्ह बना होता है तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह रेखा सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है। बता दें कि यदि सूर्य पर्वत की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति समाज में मान-सम्मान कमाता है। साथ ही सूर्य की तरह तेज गति प्राप्त करता है।

विज्ञापन

अगर हाथ की रेखाओं में सूर्य रेखा पर गुरु पर्वत की स्थिति अच्छी होती है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलती है। साथ ही व्यक्ति समाज में खूब नाम और मान-सम्मान भी मिलता है।

विज्ञापन

वित्त रेखा हथेली के बीचों-बीच की रेखाएं होती है। हस्त रेखा के अनुसार, वित्त रेखा हृदय रेखा और कलाई के बीच में मौजूद होती है। मान्यता है जिस व्यक्ति के हाथ में वित्त रेखा अच्छी होती है वह जीवन में यश, वैभव और ऐश्वर्य का सुख प्राप्त करता है।

यदि भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाती है साथ ही सूर्य रेखा गाढ़ी और स्पष्ट दिखाई देती है तो ऐसी रेखाओं वाले व्यक्ति काफी भाग्यशाली होते हैं। उनको भाग्य का साथ मिलता है। हर कार्य में सफलता भी मिल जाता है।

विज्ञापन

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जब भाग्य रेखा गुरु पर्वत या चंद्र पर्वत से शुरू होती है साथ ही यह रेखा लंबी, साफ और डार्क नजर आती है तो इस स्थिति में व्यक्ति को सफलता बहुत जल्द मिलती है। साथ ही इन्हें कम मेहनत करनी पड़ती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ