---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए पति ने बनवा दिया 7 करोड़ का मंदिर, यह है पूरी कहानी

Santoshi Mata Temple: भारत के इतिहास में ताजमहज का एक अलग ही महत्व है। कहा जाता है कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इस अद्भुत कृति का निर्माण करवाया था। अब कुछ ऐसा ही भारत में भी हुआ है। भारत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कहने पर एक मंदिर का […]

---विज्ञापन---

Santoshi Mata Temple: भारत के इतिहास में ताजमहज का एक अलग ही महत्व है। कहा जाता है कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इस अद्भुत कृति का निर्माण करवाया था। अब कुछ ऐसा ही भारत में भी हुआ है। भारत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कहने पर एक मंदिर का ही निर्माण करवा दिया। कई मायनों में यह मंदिर बहुत ही अनूठा है और पति-पत्नी के प्रेम औऱ भक्ति का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल

---विज्ञापन---

उड़ीसा के जाजपुर में बना है यह मंदिर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उड़ीसा के रहने वाले खेत्रावासी लेनका ने इस मंदिर का निर्माण करवाया है। वह एक बिजनेसमैन है। उन्होंने वर्ष 1992 में अपनी पत्नी वैजंती से विवाह किया था। पत्नी संतोषी माता की भक्त थी। उनकी इच्छा थी कि उनके घर के निकट ही एक मंदिर हों। उनकी इसी इच्छा को पूर्ण करने के लिए खेत्रावासी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। वैजंती कहती हैं कि यह मंदिर केवल उनके लिए ही नहीं है। वरन यहां सभी लोग पूजा-पाठ कर सकेंगे। अब इस मंदिर में गांव के सभी लोग पूजा करने आते हैं।

यह भी पढ़ें: पर्स में रखें यह एक चीज, इतना पैसा आएगा कि संभाल नहीं पाएंगे

---विज्ञापन---

7 करोड़ रुपए की लागत से बना है मंदिर (Santoshi Mata Temple)

इस मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2008 में आरंभ किया गया था। मंदिर को दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित किया गया है। इसके लिए कारीगर भी चेन्नई से बुलाए गए थे। वे निर्माण कार्य पूरा होने तक यही पर रूके रहें। उन्होंने इन मंदिर का निर्माण किया। इसके बाद इसमें विधिवत रूप से देवी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

First published on: Mar 01, 2023 01:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola