Indian Astrology: भारतीय ज्योतिष के अनुसार, वजन बढ़ने का सीधा संबंध किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति से तय होता है। यह ग्रह की प्रकृति और किसी व्यक्ति के कुंडली के भाव पर निर्भर करता है कि किसी व्यक्ति का वजन मोटापा में तब्दील होगा या नहीं। ज्योतिष ग्रंथों में अधिक वजन का संबंध कुंडली के 5वें घर से जुड़ा हुआ भी बताया गया। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वजन बढ़ने के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार होते हैं?
बृहस्पति ग्रह
ज्योतिष ग्रंथों में बताया गया है कि किसी व्यक्ति के वजन बढ़ने का मुख्य कारण बृहस्पति ग्रह है। बृहस्पति एक शुभ ग्रह हैं और धन, ज्ञान, विवाह और संतान के मुख्य कारक हैं। लेकिन शरीर में फैट्स यानी वसा के जमाव के लिए भी यही ग्रह जिम्मेदार हैं। ज्योतिष सिद्धांतों के मुताबिक, जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति कमजोर और पीड़ित होते हैं, वे ओबेसिटी यानी अत्यधिक मोटापा के शिकार होते हैं। पेट की चर्बी बढ़ने और सुस्ती के लिए भी बृहस्पति ही जिम्मेदार हैं।
चंद्रमा
चंद्रमा हमारे शरीर में द्रव यानी जल का कारक ग्रह है। शरीर में जल की मात्रा घटने-बढ़ने का असर शरीर के दुबला या मोटा होने और वजन पर पड़ता है। यह चंद्रमा के पहले, 5वें या 9वें घर में कमजोर होने और उस पर अशुभ ग्रह की दृष्टि होने से वजन अधिक होता है। यदि इन भावों में चंद्रमा मजबूत है, तो व्यक्ति मोटा होने के बावजूद बहुत सुंदर होता है और उसकी स्किन यानी त्वचा सॉफ्ट और ग्लो करने वाली होती है।
ये भी पढ़ें; Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीवन में होते हैं ‘अव्यवस्थित’
वजन कम करने के ज्योतिषीय उपाय
- गरीब व्यक्ति को गुड़ और चीनी का दान करें।
- गुरुवार का व्रत करें, केले के वृक्ष की पूजा करें और पीले रंग के वस्त्र पहनें।
- पुखराज रत्न पहनने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
- यदि वजन के साथ डायबिटीज भी है, तो उन्हें हेसोनाइट रत्न वजन कम करने में मददगार हो सकता है।
- योग और आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सूर्य नमस्कार करने से विशेष लाभ होता है।
ये भी पढ़ें; Numerology: इन लोगों से न रखें वफा और भरोसे की उम्मीद, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines