Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि की गणना के अनुसार मूलांक निकाला जाता है। मूलांक के जरिए व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। जैसे ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में राशि और ग्रहों की स्थिति के अनुसार जानकारी दी जाती है। व्यक्ति के स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व के बारे में मूलांक के जरिए जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ तारीख में जन्मी लड़कियों को भाग्यशाली बताया गया है जो अपने पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं।
शादी के बाद अपने पति और ससुराल के लोगों की किस्मत चमकाने के लिए जानी जाती है। घर में मां लक्ष्मी का रूप कहलाती हैं और सुख-शांति का वास इनके कदम रखने से हो सकता है। आइए जानते हैं किस जन्मतिथि की लड़कियां अपने पति की किस्मत बदल सकती हैं?
भाग्यशाली होती हैं इस तारीख में जन्मी लड़कियां
- 2 तारीख
- 11 तारीख
- 20 तारीख
- 29 तारीख
2 मूलांक वाली लड़कियां हैं पति और ससुराल के लिए लकी!
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2, 11, 20 और 29 तारीख वालों का मूलांक 2 है। इस मूलांक की लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं कि शादी के बाद अपने पति की किस्मत को चमका देती हैं। परिवार के लोगों के साथ एक अच्छा रिश्ता निभाती हैं। घर में सुख-शांति और धन वृद्धि की वजह बनती हैं। जीवनसाथी के लिए आदर्श पति का रूप मानी जाती हैं।
कैसी होती हैं 2 मूलांक वाली लड़कियां?
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 2 मूलांक वाली लड़कियां समझदार होती हैं और रिश्ते को बहुत समझदारी के साथ निभाना पसंद करती हैं। दिल की साफ और जीवनसाथी का कदम से कदम मिलाकर चलने वाली होती हैं। इन्हें एक अच्छी और बेहतरीन पत्नी के साथ-साथ बहू भी माना जाता है। भावुक होने के साथ-साथ दिमाग से तेज और दूर-दराज सोचने वाली होती हैं। इनके सुझाव लोगों के लिए लाभकारी साबित होते हैं।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पुरुष और महिलाओं की ये 3 आदतें संबंध को बनाती हैं मजबूत, जानें चाणक्य नीति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines