हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के जरिए किसी इंसान के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. चलिए अंक ज्योतिष के अनुसार, जानते हैं किन तारीखों पर जन्मी लड़कियां रोमांटिक और वफादार होती हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Numerology: जन्म तारीख से किसी के मूलांक के बारे में पता कर सकते हैं. किसी का जन्म 16 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 6 यानी 7 होगा. इसी प्रकार से मूलांक से जन्म तारीख निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, जीवन और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष में कुछ खास मूलांक की लड़कियों के बारे में बताया गया है, जो बेहद रोमांटिक स्वभाव की होती है. यह रिश्ते को अच्छे से निभाती हैं.

रिश्ते में पूर्ण समर्पण देती हैं मूलांक 2 की लड़कियां

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मी लड़कियां रिश्ते के प्रति समर्पित होती हैं. इनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. चंद्र ग्रह का संबंध मन से होता है. इसे भावुकता का प्रतीक माना जाता है. इन लड़कियों के लिए प्यार एक अहसास होता है. यह पार्टनर के प्रति समर्पित होती हैं और उसका ख्याल रखती हैं.

ये भी पढ़ें – Budh Gochar: रोहिणी नक्षत्र में बुध गोचर, 19 मई से 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, दोगुना होगा मुनाफा

विज्ञापन

बखूबी रिश्ता निभाती हैं मूलांक 5 की लड़कियां

किसी का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होगा. मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुध ग्रह को बुद्धि और संचार का कारक मानते हैं. मूलांक 5 की लड़कियां रोमांटिक होती हैं. यह रिश्ते को नयापन और उत्साह के साथ अच्छा बनाए रखती हैं. इन्हें पार्टनर के साथ समय बिताना बेहद पसंद होता है. यह अक्सर पार्टनर के साथ घूमना पसंद करती हैं.

ये भी पढ़ें – Shukra Gochar: 11 जून को पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 4 राशियों को देगा लाभ, मिलेगा अपार पैसा

विज्ञापन

रोमांटिक और आकर्षक होती हैं मूलांक 6 की लड़कियां

महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. शुक्र के प्रभाव से यह लड़कियां आकर्षक होती हैं. इसके साथ ही यह बहुत ही रोमांटिक भी होती हैं. यह रिश्ते को अच्छे से निभाती हैं.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 13 मई को बुध के चाल बदलने से इन राशियों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola