Numerology Tips: अक्सर हॉलीवुड मूवीज और शो में दिखाया जाता है कि 13 का अंक बहुत ही अशुभ है। आप यदि यूरोप, अमरीका, चीन या अन्य किसी वेस्टर्न कंट्री में जाते हैं तो आप पाएंगे कि वहां होटल्स में 13 नंबर का कमरा ही नहीं होता है। वहां पर बारहवें नंबर के बाद सीधे चौदहवें नंबर का कमरा आता है। क्या आपको मालूम है कि 13 से डरने को थर्टीन डिजिट फोबिया भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में
क्या है 13 का डर या थर्टीन डिजिट फोबिया
दरअसल पाश्चात्य सभ्यता एवं ज्योतिष में 13 के अंक को ही अशुभ माना जाता है। विश्वास किया जाता है कि यह व्यक्ति के लिए मनहूस होता है, दुर्भाग्य लाता है और मृत्यु का भी कारण बन सकता है। होटल्स में 13 नंबर का कमरा नहीं होता, रेस्टोरेंट में 13 नंबर की टेबिल नहीं होती, कॉलोनीज में 13 नंबर का घर नहीं होता। इस तरह वहां कई मान्यताएं फैली हुई हैं। कई अपार्टमेंट्स में 13वीं मंजिल ही नहीं होती बल्कि सीधे 14वीं मंजिल होती है। फ्रांस में भी खाने की टेबिल पर 13 चेयर्स नहीं होती हैं। बहुत से लोग किसी भी महीने की 13 तारीख को कोई शुभ काम नहीं करते हैं। 13 की संख्या में पैसों का लेन-देन नहीं करते हैं। इस तरह की अनगित कहानियां और मान्यताएं प्रचलित हैं।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
ऐसे हुई 13 से डरने की शुरूआत (NM
कहा जाता है कि 13 से डरने की शुरूआत जीसस क्राइस्ट के समय से हुई थी। बाइबिल की कहानियों के अनुसार जीसस के 13 शिष्य थे। उनमें से 13वें नंबर के शिष्य ने ही जीसस के साथ विश्वासघात किया और उनकी हत्या का कारण बना। एक मान्यता के अनुसार वह खाने की टेबिल पर 13 नंबर की चेयर पर बैठा हुआ था। बाद में इस नंबर को अशुभ मान लिया गया और जैसे-जैसे दुनिया में ईसाईयत बढ़ने लगी, यह मान्यता भी फैलने लगी। आज पूरे विश्व में 13 को अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Pitra Dosh: अगर खाने में निकले बाल तो होता है पितृ दोष, इन आसान उपायों से होगा दूर
हिंदू धर्म में माना जाता है शुभ और पवित्र (Numerology in Hindu Dharma)
पाश्चात्य मान्यताओं के विपरीत हिंदू धर्म में 13 के अंक को शुभ माना गया है। तिथियों में भी हिंदू पंचांग की तेरहवीं तिथि को प्रदोष कहा गया है और इसे भगवान शिव को अर्पित किया गया है। प्रदोष को समस्त कार्यों के लिए शुभ मान कर मुहूर्त भी निकाले जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार अंक 13 शुभ होता है, इस दिन आप किसी भी शुभ कार्य को शुरू कर सकते हैं, नया काम स्टार्ट कर सकते हैं। अतः आपको इससे डरना नहीं चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines