---विज्ञापन---

Numerology: इस मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की ईमानदारी की कसमें खाते हैं लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: यहां जिस खास 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की ईमानदारी की कसमें खाने की बात की जा रही है, उनका एक खास मूलांक होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस खास मूलांक के लोगों में वास्तव में ईमानदारी नामक गुण की अधिकता रहती है और उनमें लीडरशिप की क्वालिटी भी कूट-कूटकर भरी होती है। आइए जानते हैं, किस मूलांक के लोगों ये गुण पाए जाते हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी को हिंदी में अंक ज्योतिष या अंक शास्त्र कहते हैं। इसमें मूलांक का अत्यधिक महत्व है। मूलांक जन्म की तारीख के सिंगल अंक हैं, जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 29 जनवरी को हुआ है, तो उनक मूलांक 2+9= 11, 1+1= 2 होगा। अब यह संख्या एक आम आदमी के लिए दो का अंक मात्र है, जो दूसरे स्थान को दर्शाता है। लेकिन अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के लिए एक खजाना है, भांति-भांति की सूचनाओं का भंडार है। दरअसल, अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के लिए को अंक या मूलांक भानुमती के पिटारा से कम नहीं होता है, जिसमें से अनोखी और अनदेखी जानकारियां निकल आती हैं, जिसे जानकार लो दंग रह जाते हैं।

दरअसल, मूलांक से न केवल व्यक्ति का स्वभाव, गुण, दोष, व्यवहार आदि की जानकारी होती है, बल्कि यह भूत-भविष्य का संकेत भी देता है। यहां एक खास मूलांक की जिन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की ईमानदारी की कसमें खाने की बात की जा रही है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों में वास्तव में ईमानदारी नामक गुण की अधिकता रहती है। वे दॄढ़ निश्चयी, सृजनशील और लीडरशिप की क्वालिटी से कूट-कूट कर भरे होते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

राजसी गुण वाले होते हैं इस तारीख के लोग

अंक ज्योतिष में मूलांक 1 को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं, जो ग्रहों के राजा माने जाते हैं। इसी कारण, मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में नेतृत्व क्षमता और राजसी गुण स्वाभाविक रूप से पाए जाते हैं।

---विज्ञापन---

होते हैं अपार ऊर्जा के स्वामी

इस मूलांक के लोगों में नेतृत्व करने की जन्मजात क्षमता होती है। यह देखा गया है कि ये लोग किसी भी समूह में आसानी से नेतृत्व कर लेते हैं। साथ ही, मूलांक 1 वाले लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं और ये अपने फैसलों पर अटल रहते हैं। एक और सबसे बड़ी बात जो इन्हें औरों से अलग बनाती है, वह है कि इनमें अपार ऊर्जा होती है, जो इन्हें हर काम में सफल बनाती है।

इनकी ईमानदारी की कसमें खाते हैं लोग

मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं और वे आत्मविश्वास, नेतृत्व और ईमानदारी के प्रतीक है। उनके इन गुणों का सीधा प्रभाव मूलांक 1 वालों पर पड़ता है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोगों में सत्यनिष्ठा, स्पष्टवादिता, नैतिकता और ईमानदारी के गुण पाए जाते हैं। कई तो बार लोग इनकी ईमानदारी की कसमें भी खाते देखे गए हैं।

---विज्ञापन---

कमाकर लगा देते हैं धन का अंबार

यह देखा गया है कि मूलांक 1 वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं। यह गुण उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनने में सहायता करता है। साथ ही इन व्यक्तियों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। वे बड़े फैसले लेने से नहीं घबराते, जिससे वे धन कमाने के अधिक अवसर प्राप्त करते हैं और वे धन का ढेर लगा देते हैं।

इनमें क्या नेगेटिव होता है?

मूलांक 1 वाले व्यक्ति स्वभाव से ईमानदार और विश्वसनीय होते हैं, जिससे लोग उन पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। हालांकि, इनमें कुछ नकारात्मक गुण भी होते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। ये लोग अपनी बात मनवाने के लिए अक्सर जिद्दी हो जाते हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा, कभी-कभी उनका अभिमान दूसरों की भावनाओं को आहत कर देता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 29, 2025 10:02 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola