Numerology Prediction 13 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 जून 2026 का दिन महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ खास भी है. इस दिन का मूलांक 4 है, जिसके स्वामी राहु हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 2 है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं. राहु और चंद्रमा को एक-दूसरे का दुश्मन माना जाता है, जिसके कारण जीवन में उथल-पुथल, अशांति और बीमारी आदि का वास होता है. हालांकि, यहां पर आप मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 13 जून 2026 के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं.
13 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल
सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि राहु के दुश्मन और चंद्रमा के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. दिनभर आप किसी समस्या में उलझे रहेंगे, जिसके कारण सिर में दर्द होगा. इसके अलावा किसी गलत आदत का भी आप शिकार हो सकते हैं.
13 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल
मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो कि राहु के दुश्मन हैं. ऐसे में मूलांक 2 वालों के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा. किसी परेशानी के बारे में अधिक सोचने के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है. इसके अलावा विदेश यात्रा के दौरान आर्थिक नुकसान होने के योग हैं. रिश्तों की बात करें तो माता से संबंध बिगड़ सकते हैं.
13 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल
बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि राहु और चंद्रमा के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा. कई दिनों के बाद आप चैन की सांस लेंगे और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा अचानक किसी जगह से धन की प्राप्ति भी हो सकती है.
13 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल
राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो कि चंद्रमा के दुश्मन हैं. उम्मीद है कि इस दिन आपको दिनभर बेचैनी रहेगी और किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. इसके अलावा लेखन, शोध, हेल्थ और कला से जुड़े लोगों को अचानक किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है.
13 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल
ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जो कि राहु के दुश्मन हैं. वहीं, चंद्रमा से न इनका दोस्त और न ही दुश्मन का रिश्ता है. ऐसे में शनिवार के दिन आपको बिना किसी कारण चिंता रहेगी. साथ ही अचानक धन हानि होने के योग हैं. इसके अलावा डरावने सपनों के कारण तनाव और बढ़ जाएगा. बता दें कि इस दिन शाम से पहले आपको त्वचा में जलन की समस्या भी हो सकती है.
13 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल
मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो कि राहु के दोस्त और चंद्रमा के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. इस दिन आपको किसी अज्ञात भय का सामना करना पड़ेगा. साथ ही पेट में दर्द की समस्या रहेगी. हालांकि, फिजूल खर्च भी इस दिन खत्म नहीं होंगे.
13 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल
केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि राहु के दोस्त और चंद्रमा के दुश्मन हैं. ऐसे में चंद्रमा का ज्यादा अशुभ प्रभाव आपके जीवन पर नहीं पड़ेगा, लेकिन सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी आना संभव है. साथ ही गले में खराश की समस्या रहेगी. हालांकि, आर्थिक नुकसान या किसी बड़ी परेशानी का सामना इस दिन आप नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट
13 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल
शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो कि राहु के दोस्त और चंद्रमा के दुश्मन हैं. ऐसे में राहु आपको कुछ भी गलत करने से रोकेंगे. साथ ही सही रास्ता दिखाएंगे. हालांकि, माता से किसी बात पर बहस हो सकती है. यदि आपने इस विवाद के बारे में ज्यादा सोचा तो पूरा दिन आपका खराब हो जाएगा. बता दें कि किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना आप इस दिन नहीं करेंगे.
13 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल
ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि चंद्रमा के दोस्त हैं. वहीं, राहु से इनका न ही दोस्त और न ही शत्रु का रिश्ता है. ऐसे में उम्मीद है कि इस दिन आपके बिगड़े काम बनेंगे. साथ ही फिजूल खर्च कम होंगे और आर्थिक लाभ होगा. इसके अलावा ननिहाल पक्ष या ससुराल वालों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines