Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष अपने-आप में एक अद्वितीय विद्या है, जो एक साथ न केवल भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बताता है, बल्कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, ताकत और कमजोरियों को समझकर सही करियर चुनने में मदद करता है। इस विद्या में सारी गणनाएं, विश्लेषण और भविष्यवाणियां जन्मतिथि से प्राप्त एकल संख्या यानी मूलांक से की जाती हैं। इस लिहाज से न्यूमेरोलॉजी वास्तव में एक आश्चर्यजनक विद्या है। यहां 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाने वाले जिन खास 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?
दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं ऐसे लोग
यहां 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाने वाले जिन खास 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, अंक ज्योतिष के अनुसार, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोग बेहद दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। इनमें किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना करने की इनमें भरपूर क्षमता होती है। परिवार और समाज के प्रति दायित्वबोध कूट-कूटकर भरा होता है।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि हैं, जो कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता माने गए हैं। इसलिए मूलांक 8 वाले लोग अक्सर कर्म के अनुसार फल प्राप्त करते हैं। ये लोग बेहद मेहनती होते हैं और सफलता पाने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं।
मूलांक 8 की तारीखें
न्यूमेरोलॉजी के एक्स्पर्ट्स के अनुसार, किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीखों में इस दुनिया आए व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। इन तारीखों में जन्मे लोग अधिक धैर्यवान और स्थिर होते हैं। वे लंबे समय तक एक ही काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। यही कारण है कि देर-सवेर ये सफलता जरूर पाते हैं।
35 साल तक स्ट्रगल के बाद पाते हैं सफलता
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 को शनि ग्रह से जोड़ा गया है, धीमी गति से फल देने वाले ग्रह माने गए हैं। इसीलिए, यह देखा गया कि मूलांक 8 की 3 तारीखों यानी 8, 17 और 26 को जन्मे लोगों को सफलता मिलने में थोड़ा समय लग जाता है। लेकिन, इसके बाद ये बाद ये जीवन में फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं।
कमाते हैं बेशुमार धन
कर्मठता और निरंतरता मूलांक 8 के व्यक्तियों की एक बहुत बड़ी विशेषता है। साथ ही ये बेहद अनुशासनप्रिय भी होते हैं। भले ही इस मूलांक लोग लेट से सफलता पाते हैं, लेकिन जब पाते हैं, तो वह जबरदस्त होता है। ये लोग बिजनेस करना अधिक पसंद करते हैं। अक्सर ये लोग अपनी मेहनत के बलबूते अकूत धन कमाते हैं, जो अगली कई पीढ़ियों तक भी टिकता है।
गरीबों की सेवा से मिलता है लाभ
न्यूमेरोलॉजी के एक्स्पर्ट्स के अनुसार, इन लोगों की गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा जरूर करनी चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और जीवन में बरकत होती है। इससे अन्य ग्रह भी शांत रहते और कर्म के अनुसार अच्छा फल देते हैं।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines