Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बताने के लिए जिस स्रोत को विश्वसनीय माना जाता है, वह है जन्मतिथि। इस विद्या में किसी व्यक्ति के बर्थ डेट से उसका एकल अंक यानी मूलांक निकाला जाता है। इस शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की सफलता-असफलता, स्वभाव, प्रोफेशन आदि सबका निर्धारण मूलांक से होता है। न्यूमेरोलॉजी के एक एक्सपर्ट द्वारा केवल चंद संख्याओं के बल पर इतना कुछ बता देना, लोगों को चमत्कृत कर देता है, वो भी सटीकता के साथ, इस विद्या का यही गुण इसकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण है।
यहां 25 से 45 की उम्र में बेशुमार धन कमाने वाले जिन खास 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?
ऐसे पाते हैं चुनौतियों पर जीत
यहां 25 से 45 की उम्र में बेशुमार धन कमाकर अंबार लगा देने वाले जिन खास 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, अंक ज्योतिष के अनुसार, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग चुनौतियों का सामना करने घबराते नहीं हैं, बल्कि वे चुनौतियों का मजा लेते हैं और जीत पाते हैं। दरअसल, इस मूलांक के लोगों में कई तरह की प्रतिभाएं होती हैं और इस कारण से ये ये कई क्षेत्रों में सफल होते हैं।
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो वाणी, ज्ञान और बुद्धि का के स्वामी हैं। व्यापार, धन लाभ, साझेदारी, दोस्ती आदि के कारक माने गए है यानी बुध इन सब सेक्टर के भी नियंत्रक ग्रह हैं। अपने स्वामी ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बुद्धि और वाणी की बदौलत बिजनेस और मीडिया क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक सफल होते हैं।
मूलांक 8 की तारीखें
अंक ज्योतिष के अनुसार, वैसे लोग जो इस दुनिया में किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख आए होते हैं, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक की इन 3 तारीखों में जन्मे लोग बुद्धिमान, साहसी, और कर्मशील होते हैं। परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल लेने का इनमें एक खास गुण होता है, जो इनकी सफलता में बहुत सहायक होता है।
25 से 45 की उम्र में लगा देते हैं धन का अंबार
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 की 3 तारीखों यानी 5, 14 या 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों पर उनके ग्रह स्वामी बुध का बेहद असर होता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। वे एक युवा ग्रह हैं, इसलिए इस मूलांक के लोग युवावस्था में सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। यह देखा गया है कि 25 से 45 की उम्र में इन लोगों के पास इतना काम होता है कि इन लोगों के पास सांस लेने की फुरसत नहीं होती है। ये रात-दिन काम में डूबे होते हैं और अपार धन कमाकर ढेर लगा देते हैं।
दूसरों को आकर्षित करने में होते हैं बेजोड़
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग बातचीत में कुशल होते हैं, इनके करने का तरीका बेहद रोचक और हास्य-विनोद भरा होता है। साथ ही इनका लुक और फिजिकल गेटअप काफी इंप्रेसिव होता है, जिस वजह से ये लोग ये लोग दूसरों को आकर्षित करने में बेहतरीन माने गए हैं।
होते हैं तेज दिमाग के धनी
किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को पैदा हुए मूलांक 5 वाले व्यक्तियों का दिमाग काफी तेज होता है। यह देखा गया है कि ये लोग हाई क्लास के मैनेजर, वकील, जज, जिलाधिकारी, डॉक्टर, पत्रकार और ज्योतिषी बनते हैं। साथ ही, ये लोग अभिनय, संगीत और अर्थशास्त्र में भी अच्छे होते हैं।
जल्दी मन बदल लेते हैं ये लोग
बुध ग्रह के राजसी गुण यानी राजकुमार जैसा स्वभाव से मूलांक 5 के लोगों में एक विशेष अवगुण भी देखा गया है, जिसका असर रिश्ते पर पड़ जाता है, वह है कि कभी-कभी ये लोग बहुत जल्दी अपना मन बदल लेते हैं, जिससे रिश्तों पर असर पड़ सकता है। वहीं ये लोग कई काम एक साथ शुरू कर देते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात, पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines