Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं अपनी मर्जी के मालिक, टेक्निकल काम में होते हैं अव्वल!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और साथ ही ये लोग टेक्निकल काम में भी अव्वल होते हैं। आइए जानते हैं, किस खास मूलांक की किन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

numerology-mulank-4

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के बारे में कहा जाता है कि यह संख्याओं के जादू से जीवन के रहस्यों को समझने की विद्या और कला है। यह सचमुच आश्चर्यजनक है कि कैसे एक छोटा-सा अंक किसी व्यक्ति के बारे में इतना कुछ बता सकता है और वह भी अद्भुत सटीकता के साथ। शायद यही वजह है कि न्यूमेरोलॉजी इतनी लोकप्रिय है। यह न केवल हमें खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है, बल्कि जीवन की दिशा और उद्देश्य को स्पष्ट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विज्ञापन

अंक ज्योतिष की यह अद्भुत कला हमें संख्याओं के जादू के माध्यम से जीवन के रहस्यों को समझने का एक नया नजरिया देती है। यहां अपनी मर्जी के मालिक होने और टेक्निकल काम में अव्वल होने वाले खास 4 तारीखों में जन्मे जिन लोगों की बात की जा रही है, वे वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

विज्ञापन

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह और तारीखें

मूलांक 4 के व्यक्ति विलक्षण इसलिए होते हैं क्योंकि इनका स्वामी ग्रह राहु होता है, जो रहस्यमयी और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा ग्रह माना जाता है। मूलांक 4 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो। इन व्यक्तियों की सोच और व्यक्तित्व दूसरों से अलग होता है, जो उन्हें विशिष्ट बनाता है।

विज्ञापन

परंपराओं को तोड़ने वाले

ये लोग आम तौर पर पारंपरिक तरीकों को नहीं अपनाते और कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं। ये समाज की रूढ़ियों को चुनौती देते हैं। ये लोग समस्याओं का विश्लेषण करने में माहिर होते हैं और कई बार समाधान भी आम सोच से अलग निकालते हैं।

बड़ी योजनाएं बनाने में होते हैं माहिर

इनके जीवन में अचानक बदलाव आते हैं, कभी तेजी से सफलता मिलती है तो कभी संघर्ष की स्थिति भी बनी रहती है। ये लोग हमेशा अपने मन की बात सबके साथ साझा नहीं करते, जिससे इनका व्यक्तित्व थोड़ा रहस्यमय लगता है। लेकिन इनकी सोच बड़ी होती है और ये हमेशा कुछ अलग और अनोखा करने की योजना बनाते हैं।

विज्ञापन

स्वभाव से होते हैं विद्रोही

ये लोग अनुशासन को पसंद करते हैं लेकिन किसी के नियंत्रण में रहना इन्हें पसंद नहीं होता। यदि इन्हें कोई चीज अनुचित लगती है, तो ये उसका विरोध करने से पीछे नहीं हटते। इनका दृष्टिकोण हटकर होता है। ये चीजों को अलग तरह से देखने और समझने की क्षमता रखते हैं।

अपनी मर्जी के मालिक होते हैं ये लोग

मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं, जो इन लोगों सीमाओं को तोड़ने और स्वतंत्रता की चाह से जोड़ते हैं। इसलिए ये लोग किसी भी बंधन या नियंत्रण में बंधकर रहना पसंद नहीं करते। अनुशासनप्रिय होते हैं लेकिन ये अपने नियमों से स्वतंत्र जीवन जीना पसंद करते हैं। बाहरी अनुशासन की बजाय, ये अपने स्वयं के बनाए हुए अनुशासन का पालन करना चाहते हैं। यही कारण है कि ये लोग मनमर्जी के मालिक होते हैं।

विज्ञापन

मिलती है शानदार व्यावसायिक सफलता

इन लोगों के दोस्त और रिश्ते भी अनोखे होते हैं। इनकी दोस्ती भी आम लोगों से हटकर होती है। ये उन लोगों से घुलते-मिलते हैं, जो अलग सोच रखते हैं। ये लोग नौकरी के बजाय व्यवसाय में अधिक सफल होते हैं, क्योंकि ये खुद के नियम बनाकर काम करना पसंद करते हैं।

ये लोग टेक्निकल काम में होते हैं अव्वल

मूलांक 4 के व्यक्ति टेक्निकल फील्ड में अव्वल होते हैं क्योंकि इनमें राहु की वजह से इन्वेंटिव माइंड, लॉजिकल थिंकिंग, रिस्क-टेकिंग एटीट्यूड और साइंटिफिक एप्रोच होती है। यही कारण है कि ये लोग इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, रोबोटिक्स, रिसर्च और साइबर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। यह देखा गया है कि इन फील्ड्स में ये लोग बेहद नाम और धन कमाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ