Numerology Personality Traits: अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी का सीधा संदेश है, ‘अंक यानी नंबर कभी खामोश नहीं रहते, वे बात करते हैं.’ इस शास्त्र के अनुसार, हर संख्या अपने आप में ऊर्जा और संकेत लेकर चलती है. जन्म की तारीख, नाम या भाग्यांक से जुड़े अंक हमारे स्वभाव, रुचियों और संभावनाओं के बारे में बताते हैं. यहां एक ऐसे ही खास मूलांक 7 की चर्चा की गई है. इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्म लेने वाले लोग गहरी सोच वाले, बुद्धिमान और रहस्यमय स्वभाव के होते हैं. आइए जानते हैं, मूलांक 7 के व्यक्ति किन क्षेत्रों में सफल होते हैं और इन्हें किन चीजों से बचना चाहिए?
मूलांक 7 की तारीखें
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है. इस मूलांक के स्वामी केतु ग्रह हैं. वहीं, वेस्टर्न नयूमेरोलॉजी में इस मूलांक को नेपच्यून ग्रह से भी जोड़ा जाता है.
ऐसा होता है नेपच्यून का असर
मूलांक 7 के लोग हमेशा दूसरों से अलग नजर आते हैं. उनकी सोच गहरी, दिमाग तेज और नजरें भविष्य पर रहती हैं. ज्योतिष के अनुसार, इस अंक पर केतु और नेपच्यून ग्रह का प्रभाव होता है. यही ग्रह उन्हें विशेष अंतर्दृष्टि और रहस्यमय शक्तियां देते हैं. ऐसे लोग अक्सर ‘कूल’ नजर आते हैं और अपने जीवन में खुद पर भरोसा रखते हैं.
धैर्य नहीं खोते हैं ये लोग
मूलांक 7 के लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं. चाहे कोई कठिन परिस्थिति हो, ये लोग धैर्य नहीं खोते. उनकी मेहनत और सूझबूझ उन्हें जीवन में आगे ले जाती है. यात्रा, लेखन, ज्योतिष, परामर्श या चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलने की संभावना बहुत अधिक होती है. इनकी सोच हमेशा तार्किक और दूरदर्शी होती है.
विपरीत परिस्थितियों में रहते हैं कूल
यह लोग जिज्ञासु और अंतर्मुखी होते हैं. अकेले समय बिताना इन्हें पसंद होता है. फिर भी, उनके मित्र कम और भरोसेमंद होते हैं. मूलांक 7 वाले लोग मजाकिया भी होते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका स्वभाव थोड़ी कठोरता और जिद से भरा होता है. इसके बावजूद, विपरीत परिस्थितियों में भी ये अपना नियंत्रण बनाए रखते हैं.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब भी मन में कोई उलझन, बस याद करें नीम करोली बाबा की ये 5 बातें, दूर होगा हर कन्फ्यूजन
इसलिए इनमें होती है आध्यात्मिक प्रवृत्ति
केतु ग्रह के प्रभाव से यह लोग आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होते हैं. इन्हें धर्म और मानसिक शांति में गहरी रुचि होती है. ध्यान, पूजा और धार्मिक कार्यों में इनकी दिलचस्पी स्पष्ट दिखाई देती है. नेपच्यून ग्रह इन्हें कल्पना और गहरी अंतर्दृष्टि का वरदान देता है, जिससे यह लोग जीवन की जटिलताओं को आसानी से समझ पाते हैं.
थोड़ी मेहनत और असाधारण सफलता
मूलांक 7 के लोग किसी भी पेशे में थोड़ी मेहनत और लगन से असाधारण सफलता पा सकते हैं. उच्च पदों पर विराजमान होना, नेतृत्व करना या अपने ज्ञान का उपयोग कर दूसरों की मदद करना इनके लिए सामान्य बात है. इनके आकर्षक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के कारण ये आसानी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं.
ऐसा होता है लव लाइफ
यदि यह लोग किसी से जुड़ते हैं, तो दिल से समर्पित रहते हैं. अपने प्रियजनों की भावनाओं का ख्याल रखते हैं और संबंधों में भरोसा बनाए रखते हैं. उनकी स्वतंत्रता की भावना उन्हें हमेशा अपने तरीके से जीने में मदद करती है.
शुभ रंग और दिन
इनके लिए हरा और भूरा रंग शुभ माना जाता है. काले रंग से बचना अच्छा रहता है. रविवार, सोमवार और गुरुवार इनके लिए विशेष रूप से अनुकूल होते हैं. धार्मिक दृष्टिकोण से नरसिंह भगवान की पूजा और मंगलवार का व्रत इनकी ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines