Numerology: हाल के वर्षों में न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष की लोकप्रियता काफी बढ़ी है, जिसकी वजह है इसकी सटीकता, वो भी केवल बर्थ डेट के कैलकुलेशन से। केवल यही नहीं बल्कि इस विद्या में नाम के अक्षरों से भी नंबर निकाले जाते हैं, फिर जो खुलासा होता है, वह लोगों को बहुत आश्चर्यचकित कर देता है। यहां शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा पाने वाले जिन 3 तारीखों में पैदा हुआ व्यक्तियों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 6 होता है। इन लोगों के बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि ये लोग बेहद ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीखों जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं और इनमें क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?
शुक्र ग्रह से है इस मूलांक का नाता
अंक ज्योतिष में, मूलांक 6 का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए अपने ग्रह स्वामी शुक्र के कारण, मूलांक 6 वाले लोग भी इन गुणों से युक्त होते हैं। इन लोगों की पर्सनालिटी बेहद आकर्षक होती है। अक्सर यह देखा गया है कि ये लोग अपनी डैशिंग पर्सनालिटी लोगों को बड़ी जल्दी इम्प्रेस कर लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: किसने की थी पहली छठ पूजा? जानें इतिहास, महत्व और रीति-रिवाज
किन व्यक्तियों का मूलांक होता है 6?
अंक ज्योतिष के मुताबिक, किसी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग का मूलांक 6 माना गया है। इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों में सौंदर्य के प्रति अभिरुचि नेक्स्ट लेवल की होती है। इनमें कलात्मक और सृजनात्मक प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। इससे ये अच्छा-खासा धन भी कमाते हैं।
मां लक्ष्मी की रहती है खास कृपा
अंक ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष में भी बताया गया है कि शुक्र ग्रह धन की देवी मां लक्ष्मी से संबंधित है। यही कारण है कि मूलांक 6 की 6, 15 और 24 तारीखों में इस दुनिया में आए लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। मूलांक 6 वाले लोग दूसरों की मदद करने और समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं। यह गुण भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।
जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी
मूलांक 6 वाले लोगों की पर्सनालिटी की एक प्रमुख विशेषता यह है कि ये आमतौर पर सुख-सुविधाओं के शौकीन होते हैं और साथ ही अच्छा खासा धन कमाने की क्षमता रखते हैं। ये अपनी सौंदर्य के प्रति अभिरूचि, कलाप्रियता और दूसरों की सहायता करने के गुण के कारण एक बेहतर नेटवर्किंग बनाने में कामयाब होते हैं, जो इन्हें जिंदगी में भी कामयाब बनाता है।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines