Numerology Personality Traits: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, तो अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैसे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. इस मूलांक पर चंद्रमा का स्पष्ट प्रभाव देखा जाता है. चंद्रमा शांति, संवेदनशीलता और मानसिक स्थिरता के प्रतीक माने जाते हैं. यह देखा गया है कि ऐसे लोग भावनात्मक रूप से समझदार होते हैं और अपने जीवन में संतुलन बनाए रखना जानते हैं. आइए जानते हैं, इस मूलांक की इन 4 तारीखों में जन्मे लोगों की खासियतें क्या हैं?
होते हैं धन संग्रह करने में आगे
मूलांक 2 वाले लोग धन जमा करने में माहिर होते हैं. वे जीवन में अचानक आय या खर्च को लेकर चिंतित नहीं रहते हैं. क्योंकि, कठिन समय में भी इनके पास हमेशा आर्थिक संसाधन होते हैं. ये लोग अपने काम में योजना और अनुशासन अपनाते हैं.
स्वतंत्र रूप से होते हैं अधिक सफल
कई बार ये स्वतंत्र रूप से काम करने पर ज्यादा सफलता प्राप्त करते हैं. नौकरी उनके लिए उपयुक्त होती है, लेकिन यदि वे अपने व्यवसाय या स्वतंत्र कार्य में हाथ डालते हैं, तो इसे भी वे सफलता से आगे बढ़ाते हैं. लेकिन ये बिंदास जीने में यकीन करते हैं.
लोगों को जल्दी करते हैं आकर्षित
मूलांक की 2 की 4 तारीखों को जन्मे लोग अपने खुले और बिंदास स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. ये लोगों को जल्दी आकर्षित कर लेते हैं. मित्रता और सहयोग में ये हमेशा आगे रहते हैं. वे लापरवाही और अनियंत्रित व्यवहार को पसंद नहीं करते. उनके लिए जीवन में नियम और अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसे लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. हालांकि, कभी-कभी दूसरों की मीठी बातों में आकर धोखा भी खा जाते हैं.
ऐसी होती हैं इनकी लव लाइफ
मूलांक 2 वाले लोग पारिवारिक जीवन में सुखमय होते हैं. परिवार और संबंधों में उनका योगदान हमेशा स्थिर और भरोसेमंद रहता है. लव लाइफ में उन्हें स्थायित्व कम मिलता है. लंबे समय तक रिलेशनशिप निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है.
बहुआयामी करियर और रुचि के धनी
ये लोग कई प्रकार के क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं. विशेष रूप से कृषि, जल, न्याय, शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य और सेवा कार्य में इन्हें आनंद और सफलता मिलती है. नौकरी में स्थिरता के साथ-साथ यदि ये स्वतंत्र परियोजनाओं में योगदान देते हैं, तो सफलता निश्चित होती है.
होती हैं ये कमजोरियां
ये लोग भावनाओं में जल्दी बहकने की प्रवृत्ति होती है. इनके प्रेम संबंधों में अस्थिरता होती है. कभी-कभी दूसरों के जाल में फंसने की संभावना बहुत अधिक होती है. लेकिन इन कमजोरियों के बावजूद, इनका मजबूत मानसिक संतुलन और योजनाबद्ध दृष्टिकोण उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Home Entrance Vastu Remedies: रोज का तनाव होगा छूमंतर, बस घर की देहरी पर करें यह छोटा-सा काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines