Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष निश्चित रूप से एक आकर्षक विषय है जो हमें अपने और दूसरों के बारे में गहराई से जानने में मदद करता है। यह विद्या जीवन के संभावित मार्गों के बारे में सटीक जानकारी देने में सक्षम है, जिससे भविष्य को समझने और निर्धारित करने में सहायता मिलती है। ये सब विश्लेषण महज चंद संख्याओं को पढ़कर कर देना, सबको आश्चर्य में डाल देता है कि यह कैसे संभव है!
यही इस विद्या का आकर्षण है, जिसका जादू सिर चढ़कर बोलता है और यही कारण है कि अंक ज्योतिष अब काफी पॉपुलर हो गया है। यहां जिन खास 4 तारीखों में जन्मे और राजसी गुण वाले व्यक्तियों की बात की जा रही है, वे एक खास ‘मूलांक’ से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?
होते हैं निर्भीक और महत्वाकांक्षी
यहां जिन खास 4 तारीखों में जन्मे राजसी गुण वाले व्यक्तियों की होने की बात की जा रही है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग अक्सर निर्भीक, महत्वाकांक्षी, दृढ़ निश्चयी और आत्मनिर्भर होते हैं। साथ ही ये लोग नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये सभी गुण मिलकर उन्हें एक राजसी व्यक्तित्व प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ में ठेकुआ क्यों चढ़ाते हैं, क्यों कहते हैं इसे महाप्रसाद, जानें विस्तार से
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह
न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं. अंक ज्योतिष सूर्य ग्रह को आत्मबल, ऊर्जा और जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है. इन 4 तारीखों के इस दुनिया में आए लोगों के स्वभाव, गुण और कामकाज पर सूर्यदेव का बहुत प्रभाव रहता है. अक्सर इस मूलांक के लोग बेहद ईमानदार, दॄढ़ निश्चय वाले और सामाजिक सरोकार से जुड़े होते हैं।
मूलांक 1 की जन्म तारीख
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. अंक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, इस मूलांक के व्यक्ति महत्वाकांक्षा होते हैं। ये लोग न केवल अपने ऊंचे लक्ष्य हमेशा रखते हैं, बल्कि उन्हें अचीव करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। यही कारण है कि इन लोगों के पास धन और शोहरत खुद-ब-खुद खिंचकर आता है।
राजनीति में बनाते हैं ऊंचा मुकाम
मूलांक 1 की 4 तारीखों यानी 1, 10, 19, या 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों में दूसरों को प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने की अद्भुत क्षमता होती है। वे स्वाभाविक नेता होते हैं। साथ ही ये लोग अत्यंत आत्मविश्वासी होते हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम होते हैं। यही कारण है कि मूलांक 1 के जातक राजनीति में बेहद सफल होते और बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
रचते हैं नया इतिहास
मूलांक 1 की 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्ति स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं और दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। मूलांक नंबर 1 को अंक ज्योतिष में बेहद सम्मान प्राप्त है। माना जाता है कि इस मूलांक के लोगों में नए विचारों और अवधारणाओं को अपनाने की क्षमता होती है। अपने नेतृत्व क्षमता से ऐसे लोग इतिहास बनाते हैं।
इसलिए इनमें होते हैं राजसी गुण
मूलांक 1 वाले व्यक्तियों का सूर्य से सीधा संबंध माना गया है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और वे राजकीय शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व के प्रतीक हैं। यही कारण है कि 1, 10, 19, या 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों में सूर्य के प्रभाव से राजसी गुण होते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines