Numerology: किसी-किसी को देख कर लगता है कि कुछ लोग रिलेशनशिप में कभी बोर नहीं होते हैं. यह शायद आपने भी नोटिस किया होगा या हो सकता है कि आप भी खुद वैसे ही हो. जी हां, कुछ लोगों के रिश्ते में हमेशा एक्साइटमेंट, रोमांस और नया-नया फील बना रहता है. अंक ज्योतिष शास्त्र भी कुछ ऐसा ही इशारा करता है. इस शास्त्र की मान्यता है कि कुछ खास मूलांक की विशेष तारीखों में जन्मे लोग प्यार को सिर्फ निभाते नहीं, बल्कि हर दिन उसे नया बनाने की कोशिश करते हैं. ये अपने रिश्ते में बातचीत, सरप्राइज और इमोशनल कनेक्शन बनाए रखते हैं. आइए जानते हैं, कौन-से मूलांक वालों को ‘रोमांस का बादशाह’ कहा जाता है और किनकी लव लाइफ सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है?
मूलांक 1 – कॉन्फिडेंस से जीत लेते हैं दिल
जिनका जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो यानी मूलांक 1 वाले लोगों में गजब का कॉन्फिडेंस होता है, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी सूर्य हैं. इनकी पर्सनैलिटी लोगों को जल्दी अट्रैक्ट करती है. प्यार में ये पहल करने से नहीं घबराते. पार्टनर को खास महसूस कराना इन्हें अच्छे से आता है. कभी डेट प्लान करते हैं. कभी छोटा-सा सरप्राइज दे देते हैं. यही वजह है कि इनके रिश्ते में लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पति-पत्नी के ‘गुप्त कर्तव्य’ क्या हैं, जानें सक्सेसफुल मैरिड लाइफ के 5 जरूरी नियम
मूलांक 3 – बातों से बनाते हैं कनेक्शन
मूलांक 3 वाले लोग यानी जिनका जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, बात करने में माहिर होते हैं. इनका सेंस ऑफ ह्यूमर और पॉजिटिव नेचर लोगों को पसंद आता है. ये रिश्ते में खुलकर बातें करते हैं. गलतफहमियां ज्यादा देर टिकने नहीं देते हैं. इन्हें नए-नए आइडिया पसंद होते हैं. इसलिए इनकी लव लाइफ में अक्सर कुछ नया देखने को मिलता है. पार्टनर के साथ इनकी बॉन्डिंग भी मजबूत रहती है. ऐसा गुरु ग्रह के प्रभाव से होता है.
मूलांक 5 – रोमांस और एडवेंचर का संगम
जिनका जन्म किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो यानी मूलांक 5 वाले लोग काफी एक्सप्रेसिव माने जाते हैं. इन्हें अपनी फीलिंग्स छिपाना पसंद नहीं होता. रिश्ते में ये हमेशा एनर्जी लेकर चलते हैं. घूमना-फिरना, नई जगह एक्सप्लोर करना और पार्टनर के साथ यादगार पल बनाना इन्हें अच्छा लगता है. बदलाव पसंद होने की वजह से इनके रिश्ते में बोरियत कम देखने को मिलती है. आपको बता दें, इनकी पर्सनैलिटी इसलिए ऐसी होती है कि क्योंकि इन पर बुध का प्रभाव होता है, जो बहुत मस्तीखोर माने जाते हैं।
मूलांक 6 – प्यार को दिल से निभाने वाले
मूलांक 6 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो, उन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. शुक्र के असर ये लोग स्वभाव से काफी रोमांटिक और केयरिंग होते हैं. रिश्ते में छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखते हैं. पार्टनर की खुशी इनके लिए बहुत मायने रखती है. यही कारण है कि ये लोग ‘रोमांस के बादशाह’ भी कहलाते हैं. ये प्यार को सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी जताते हैं. यही बात इनके रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत और जीवंत बनाए रखती है.
यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra Mystery: पुरी रथयात्रा का अनोखा रहस्य, हर साल एक मजार पर क्यों रुकता है रथ, जानें असली वजह
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines