Numerology: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में अंक ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। बता दें कि जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में कुंडली को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ठीक उसी प्रकार अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि को देखकर उसके भविष्य के बारे में बता सकते हैं। क्योंकि व्यक्ति का जन्मतिथि मूलांक से संबंधित होता है। वहीं प्रत्येक मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। उन ग्रहों के माध्यम से व्यक्ति का नेचर और व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। बता दें कि आज इस खबर में जानेंगे कि किस जन्मतिथि के लोग पार्टनर के साथ ईमानदार और लॉयल रहते हैं।
प्यार के मामले में लॉयल और ईमानदार रहते हैं ये लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग प्यार के मामले में पार्टनर के साथ ज्यादा लॉयल और ईमानदार रहते हैं। बता दें कि ये लोग पार्टनर के साथ रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इन लोगों में सबसे खास बात यह होती है ये कि मूलांक 6 वाले लोग किसी पर जल्दी गुस्सा नहीं करते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत ही कम आता है। लेकिन जब गुस्सा आता है तो बहुत ही खतरनाक साबित होता है। मूलांक 6 वाले लोग अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करते हैं। साथ उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। जो लोग शादीशुदा होते हैं, वे वैवाहिक जीवन में रिश्ते को पूरी शिद्दत और मन से निभाते हैं। 6, 15 और 24 जन्म तिथि वाले लोग अपने पार्टनर के साथ कभी भी चीटिंग नहीं करते हैं।
इनमें ये होती है खासियत
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग कला और संगीत के बहुत प्रेमी होते हैं। मूलांक 6 वाले लोग अच्छे कपड़े पहनने के खूब शौकीन होते हैं। ये लोग हमेशा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। लेकिन इनमें एक और खास बात होती है कि ये लोग किसी भी परिस्थिति में बहुत जल्द ढल जाते हैं , साथ ही ये लोग मित्रता निभाने में भी माहिर होते हैं।
यह भी पढ़ें- 12 महीने बाद मेष राशि में मंगल देव बनाएंगे रूचक राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी!
यह भी पढ़ें- गुरु और शुक्र की युति से 3 राशियों की कुंडली में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव
यह भी पढ़ें- 1 मई से शुरू हो जाएंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, पूरे माह बृहस्पति रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
16 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines