Numerology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तरह से राशि का व्यक्ति पर खास असर पड़ता है, ठीक वैसे ही अंक शास्त्र में जन्मतिथि के अनुसार निकाले गए मूलांक का भी जीवन पर खास असर पड़ता है। किस तारीख में किस व्यक्ति का जन्म हुआ है और इससे उसका भविष्य कैसा रहेगा या किस स्वभाव के वो व्यक्ति होते हैं, इसकी जानकारी भी अंक ज्योतिष से प्राप्त की जा सकती है। इस शास्त्र में कुछ जन्म तारीख के बारे में बताया गया है कि उन्हें झेलना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इसलिए अगर उनके साथ रिश्ते में आने की सोच रहे हैं तो एक बार उनके बारे में जरूर जान लीजिए।
आज हम आपको उन तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें डेट करने से बचना चाहिए। अगर डेटिंग करने का सोच लिया है तो कुछ बातों को पहले ही जान लीजिए, वरना भविष्य में तरह-तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं?
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को डेट करने जा रहे हैं जिनकी बर्थ डेट- 4 तारीख, 13 तारीख, 22 तारीख या 31 तारीख है तो थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनका स्वभाव थोड़ा हटके होता है। इन तीनों जन्म तारीख का 4 मूलांक है। ये लोग कठोर दिल वाले व्यक्ति कहलाए जाते हैं। ज्यादा फीलिंग नहीं होती है। कभी-कभी भावनात्मक रूप से दूर होते हैं।
7, 16 और 25 को जन्मे लोग कैसे होते हैं?
अगर किसी ऐसे व्यक्ति को डेट करने वाले हैं जिनकी बर्थ डेट 7 तारीख, 16 तारीख या 25 तारीख है, तो इन्हें समझना मुश्किल हो सकता है। इन तीनों जन्म तारीख वालों का मूलांक 7 है। ये कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। इनका स्वभाव अलग-थलग या समझना कठिन जैसा होता है। एक पल में बहुत प्यारे तो अचानक से बहुत गुस्सैल होते हैं। डेटिंग के दौरान पूरा समय बस आपको इनके मूड को समझने में या इन्हें समझने में ही गुजर सकता है।
ये भी पढ़ें- किसी का भी मूड 5 Second में खराब कर देते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग!
8, 17 और 26 को जन्मे लोगों को न करें डेट
अगर आपके पार्टनर की जन्म तारीख 8, 17 या 26 में से कोई एक है तो इन्हें डेट करके आप भी बहुत परेशानी में होंगे। बार-बार बदलता इनका स्वभाव तंग कर रहा होगा। इन तीनों जन्म तारीख का मूलांक 8 है और मूलांक के लोग उग्र स्वभाव के होते हैं जिससे पार्टनर परेशान हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines