Numerology: व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके मूलांक के बारे में जान सकते हैं. हर मूलांक का संबंध किसी खास ग्रह से होता है. ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, कई मूलांक के लोग स्वभाव के अंतर्मुखी होते हैं. इन लोगों को अकेले रहना पसंद होता है. यह लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने की बजाय अकेले रहकर समय व्यतीत करते हैं. अंक शास्त्र के मुताबिक इन मूलांक के लोगों के बारे में जानते हैं.
अंतर्मुखी स्वभाव वाले मूलांक
जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक का पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है तो, उसका मूलांक 1 प्लस 1 यानी 2 होगा. इस प्रकार 2, 11, 20 और 29 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा. अब अंतर्मुखी स्वभाव वाले लोगों की बात करें तो, मूलांक 4, 7 और 9 वाले लोग इस स्वभाव के होते हैं. यह लोग समाज से अलग अकेले समय बिताना पसंद करते हैं. यह दूसरों के साथ की बजाय अपने साथ खुश रहते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
मूलांक 4 वाले लोग
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के लोगों के स्वामी ग्रह राहु हैं. यह लोग राहु के प्रभाव से बिल्कुल सीधे और स्पष्ट होते है. सरल और स्पष्ट व्यवहार के कारण यह लोगों के संपर्क में आने से बचते हैं. इन लोगों के सामाजिक संबंध अच्छे नहीं होते हैं और यह अकेले रहना पसंद करते हैं.
मूलांक 7 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह केतु हैं. इन लोगों को केतु के प्रभाव के कारण वैराग्य और मोह-माया से दूरी रहना पसंद होता है. इन्हीं कारणों से इनका स्वभाव अंतर्मुखी होता है. यह लोग एकांत और शांति के साथ रहना पसंद करते हैं.
मूलांक 9 वाले लोग
मूलांक 9 के लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 है. इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 9 और स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव से यह लोग ऊर्जावान होते हैं. इन लोगों को अकेले रहना बहुत अच्छा लगता है. इन लोगों को मानसिक शांति पसंद होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines