Numerology: अंक शास्त्र से व्यक्ति के स्वभाव और खासियत के बारे में जान सकते हैं. जन्म तारीख से व्यक्ति के मूलांक और स्वामी ग्रह के बारे में जान सकते हैं. अक्सर लोग अपने करियर और भविष्य को हमेशा प्राथमिकता देते हैं. हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं, जो परिवार के लिए बेस्ट होते हैं. यह लोग अपने परिवार की खुशियों के लिए सबकुछ त्याग कर देते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि, किन मूलांक के लोग परिवार के लिए अपनी खुशियों का त्याग कर देते हैं.
मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्र ग्रह को मन और भावनाओं से जुड़ा माना जाता है. यह लोग घर-परिवार में हमेशा शांति का माहौल चाहते हैं. घर में शांति के लिए यह लोग अपनी इच्छाओं को पीछे कर देते हैं. यह परिवार के लिए अपने सपनों का त्याग कर देते हैं. इन लोगों के लिए परिवार की खुशियां सबकुछ होती है. मूलांक 2 वाले लोग इमोशनली होते हैं और परिवार के लिए काफी समर्पण का भाव रखते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: शांत स्वभाव के होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, जानिए इनके लिए कौन-सा करियर है सबसे बेहतर
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है. इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं. शुक्र ग्रह को पारिवारिक सुख और रिश्तों का कारक माना जाता है. यह लोग परिवार के प्रति समर्पित होते हैं. माता-पिता, पति या पत्नी और बच्चों की खुशियों के लिए मूलांक 6 वाले लोग अपनी इच्छाओं का त्याग कर देते हैं. परिवार के लिए यह लोग खुद से समझौता कर लेते हैं.
मूलांक 9
महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मूलांक 9 वाले लोग परिवार की खुशियों का ध्यान रखते हैं. यह लोग परिवार के लिए जीते हैं. इस मूलांक के लोग हमेशा परिवार को प्राथमिकता देते हैं. यह अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार है. यह व्यक्ति की परवरिश, परिस्थितियां और व्यक्तित्व के आधार पर अलग हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: तनाव और धन हानि की समस्या को दूर करेगा गोमेद रत्न, जानिए धारण करने की विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines