हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने भरोसे जीती हैं जिंदगी, नहीं मानती हार

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार, किसी भी महीने की कुछ खास तारीखों के पैदा हुई लड़कियां काफी साहसी होती हैं और वे अपनी जिंदगी अपने भरोसे जीती हैं। उनको चुनौतियों का सामना करने से डर नहीं लगता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मी लड़कियों में होते है ऐसे गुण, उनका मूलांक क्या है और उनके ग्रह स्वामी कौन हैं?

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष एक बेहद रोचक और रहस्यमयी विद्या है, जो संख्याओं के माध्यम से जीवन के कई पहलुओं को समझने में मदद करती है। जन्मदिन की तारीख से निकाले गए मूलांक से व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। आप कौन से गुणों से युक्त हैं, आपकी ताकत क्या है और आपकी कमजोरियां क्या हैं, इन सबका पता अंक ज्योतिष से लगाया जा सकता है। यहां जिन खास तारीखों में जन्मी लड़कियों की बात की गई है, उनका मूलांक 9 होता है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 9 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रह कौन हैं?

मूलांक 9 और स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी मंगल होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को युद्ध का देवता और ग्रहों का सेनापति माना गया है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, मंगल ग्रह के प्रभाव से मूलांक 9 की लड़कियां खतरों से नहीं घबराती हैं, क्योंकि उनमें साहस कूट-कूट कर भरा होता है। आइए जानते हैं, इस मूलांक से जुड़ी लड़कियों की अन्य विशेषताएं और गुण।

अपने भरोसे जीती हैं जिंदगी

मूलांक 9 की लड़कियां अपनी जिंदगी किसी दूसरे के भरोसे नहीं जीती हैं। इन्हें किसी दूसरे पर भरोसा नहीं होता है। यह भी मंगल ग्रह का एक पॉजिटिव असर है। ये लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। वे अपनी क्षमताओं पर विश्वास करती हैं और दूसरों की मदद के बिना भी अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकती हैं। दूसरी महत्वपूर्ण बात ये ही वे स्वतंत्रता को बहुत महत्व देती हैं और अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं।

विज्ञापन

दयालु होती हैं, लेकिन…

फोटो: Meta AI

मूलांक 9 वाली लड़कियां दयालु होती हैं और दूसरे लोगों की मदद करने में पीछे नहीं होती हैं। लेकिन किसी की सहायता वे अपने हिसाब से करती हैं। लोग इनसे क्या चाहते हैं, उसकी परवाह कभी नहीं करती हैं। ये लड़कियां स्वभाव गुस्सैल होती हैं, परंतु उनका गुस्सा या क्रोध अधिकतर बाहरी होता है। वास्तव में ये ऊपर से जितनी गुस्सैल दिखती हैं, वास्तव में अंदर से उतनी ही कोमल होती है।

विज्ञापन

कभी नहीं मानती हैं हार

मंगल ग्रह से प्रभावित इस मूलांक की लड़कियों की एक सबसे बात यह है कि ये लड़कियां अपनी हार मानने के लिए कभी तैयार नहीं होती हैं। इनमें जुझारूपन जबरदस्त होता है। ये लड़कियां हमेशा हर खतरे को उठाने के लिए तैयार रहती हैं। साथ ही इनमें नेतृत्व की विलक्षण क्षमता, बहादुरी और साहस के गुण भरे होते हैं। यह देखा गया है कि इन लड़कियों को अपनी शुरुआती जीवन में अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये अपने लक्ष्य सेट कर करके आगे बढती हैं, चाहे उनका लक्ष्य कितना ही बड़ा या कठिन क्यों न हो। यह कहना गलत नहीं होगा कि मूलांक 9 की लड़कियों पर मंगल का प्रभाव काफी हद तक दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola