Numerology: लक्ष्य और काम के प्रति समर्पित होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, बरसती है शनिदेव की विशेष कृपा!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोग अपने लक्ष्य और काम के प्रति समर्पित होते हैं और जिससे उनके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। यही कारण है कि इन लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

mulank-8-personality-traits

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान या विद्या है, जो केवल संख्याओं और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करता है। मान्यता है कि संख्याएं हमारे व्यक्तित्व, हमारे भविष्य और हमारे जीवन के लगभग सभी पहलुओं को प्रभावित करती हैं। इस विद्या में जन्म तिथि के आधार पर, किसी व्यक्ति के जीवन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों का आसानी अनुमान लगाया जाता है। जहां तक प्रिडिक्शन में सटीकता की बात है, तो जो इस विद्या के एक्सपर्ट हैं, उनसे गलती की गुंजाइश न के बराबर होती है, क्योंकि अंक यानी संख्याएं कभी झूठ नहीं बोलती हैं।

विज्ञापन

अंक ज्योतिष का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि यह हमें अपने बारे में गहराई से जानने में मदद करता है। यही कारण है यह विज्ञान सदियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यहां अपने लक्ष्य और काम के प्रति समर्पित होने वाले, शनिदेव की विशेष कृपा से खूब धन पाने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे खास मूलांक की 3 तारीखों से संबंधित माने गए हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

विज्ञापन

लगातार प्रयास है इनकी जबरदस्त खूबी

यहां लक्ष्य और काम के प्रति समर्पित होने वाले, शनिदेव की विशेष कृपा से खूब धन पाने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे मूलांक 8 की 3 खास तारीखों से संबंधित माने गए हैं। इस मूलांक के लोग मुश्किलों में भी धैर्य नहीं खोते हैं और लगातार प्रयास करते रहते हैं। यह देखा गया है कि ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और करियर और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं

विज्ञापन

मूलांक 8 के स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष में हर मूलांक का एक खास महत्व होता है और मूलांक 8 को बहुत खास माना गया है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि ग्रह माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र की तरह वैदिक ज्योतिष में भी शनि देव को ग्रहों का न्यायाधीश माना गया है।

मूलांक 8 की तारीखें

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। यह देखा गया है कि इन तारीखों में जन्मे लोग धैर्यवान, स्थिर और गंभीर प्रकृति के होते हैं। ये लोग लंबे समय तक एक ही काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, लिहाज देर ही सही ये सफलता जरूर पाते हैं।

विज्ञापन

कभी नहीं होती है धन की कमी

यह देखा गया है कि मूलांक 8 की 3 तारीखों में इस दुनिया में आए व्यक्ति भाग्य से ज़्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। यही कारण है लोग धन कमाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। इनकी कर्मठता और कर्मशीलता से शनिदेव बेहद प्रसन्न रहते हैं। शनि देव की कृपा पाने वाले इन लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

जीवन में पाते हैं बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के मुताबिक, मूलांक 8 के लोगों में अनुशासन की भावना बहुत मजबूत होती है और वे बेहद धैर्यवान होते हैं, जो मुश्किलों में भी धैर्य नहीं खोते हैं। इनकी एक ओर खास बात यह है कि ये लोग बड़े दूरदर्शी होते हैं और भविष्य को लेकर सोचते हैं, योजना बनाते हैं और उस पर अमल करते हैं। यही कारण है कि ये लोग समय के साथ ये लोग जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन

इनके दोस्त होते हैं बहुत सच्चे

यह देखा गया है कि मूलांक 8 के लोग बहुत कम लोगों से दोस्ती करते हैं लेकिन इनके दोस्त बहुत सच्चे होते हैं। साथ ही लोग ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। यह भी पाया जाता है कि ये लोग अपनी शक्तियों का कम ही प्रयोग करते हैं, क्योंकि ये लोग शांत, गंभीर व निश्छल स्वभाव वाले होते हैं। ये सब भी शनिदेव के प्रभाव से होता है।

अक्सर समझे जाते हैं गलत

मूलांक 8 के लोगों की गंभीरता और शांत स्वभाव के कारण लोग इन्हें गलत समझ सकते हैं। कई बार इन्हें कठोर और भावनाहीन भी माना जाता है। इनके स्वभाव में गंभीरता होने के कारण इनका सामाजिक दायरा सीमित होता है। इन्हें दूसरों से अधिक उम्मीदें होती हैं, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ