---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: कर्म से भाग्य को बदल देते इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, मूलांक स्वामी की होती है खास कृपा

Numerology: एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग अपने कर्म से अपना भाग्य पलट देते हैं, क्योंकि इनके ऊपर इस मूलांक के स्वामी ग्रह की विशेष कृपा होती है और ये लोग वे काम में सफलता पाने के बाद ही दम लेते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो संख्याओं के पीछे छिपे रहस्यों को उजागर करती है। यह सिर्फ गणित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा आईना है जो किसी मनुष्य की पर्सनालिटी, उसके जीवन के उद्देश्य और उसके जीवन की राह को दर्शाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि संख्याएं सिर्फ गिनती के लिए नहीं होतीं? हर संख्या की अपनी एक ऊर्जा होती है, एक वाइब्रैशन होता है, जो जीवन को गहराई प्रभावित करता है। अंक ज्योतिष हमें इन्हीं संख्याओं की भाषा को समझने में मदद करता है, जिसे एक अंक ज्योतिष एक्सपर्ट अच्छे ढंग से समझते हैं।

यहां अपने कर्म से अपना भाग्य पलट देने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक की 3 तारीखों से संबंधित माने गए हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक इन 3 खास तारीख में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब जीवन में छा जाए अंधेरा, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, निराशा हो जाएगी दूर!

स्वामी ग्रह और तारीखें

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का गहरा प्रभाव होता है। इस मूलांक के स्वामी शनि देव हैं, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। शनि देव को न्याय और कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है। यह मूलांक जीवन में संघर्ष और अनुशासन की भावना को दर्शाता है।

---विज्ञापन---

अपने दम पर बढ़ते हैं आगे

शनि का प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। मूलांक 8 वाले व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होते हैं। ये लोग स्वभाव से कर्मठ होते हैं और अपने बल पर जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनकी सोच गहरी होती है और ये कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखते हैं।

भाग्य से ज्यादा कर्म पर करते हैं विश्वास

मूलांक 8 वाले लोग भाग्य के भरोसे नहीं बैठते, बल्कि वे अपने कर्मों पर पूरा विश्वास रखते हैं। ये कठिन परिश्रम से अपने जीवन को सफल बनाते हैं। बाधाओं और संघर्षों का डटकर सामना करते हैं। इनका दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास इन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

---विज्ञापन---

मनी मैनेजमेंट में होते समझदार

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति सामान्यतः अच्छी रहती है। ये लोग धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। समझदारी और दूरदर्शिता के साथ अपनी योजनाओं को कार्यान्वित करते हैं। ये अपने वित्तीय संसाधनों का सही उपयोग करना जानते हैं और भविष्य के लिए धन संचय करते हैं।

कठिन समय में रखते हैं धैर्य

इनमें नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग दूसरों का मार्गदर्शन करने में सक्षम होते हैं। अच्छे वक्ता होते हैं और अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। कठिन समय में भी अपने धैर्य और नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रेरित करते हैं।

---विज्ञापन---

दूसरों की मदद के लिए रहते हैं हमेशा तैयार

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों का सामाजिक जीवन भी काफी प्रभावशाली होता है। इन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। न्यायप्रियता और ईमानदारी के कारण इन्हें समाज में विशेष स्थान प्राप्त होता है।

लव लाइफ में साथी प्रति होते हैं वफादार

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों का लव लाइफ सामान्य रूप से स्थिर रहता है। ये अपने साथी के प्रति ईमानदार और वफादार होते हैं। हालांकि, कभी-कभी इनके रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन ये धैर्यपूर्वक स्थितियों को संभाल लेते हैं। इनका झुकाव गहरे और सच्चे रिश्तों की ओर होता है।

---विज्ञापन---

स्वयं गढ़ते हैं अपना भाग्य

मूलांक 8 वाले व्यक्ति अपने कर्म और मेहनत से अपने भाग्य को स्वयं गढ़ते हैं। वे जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। शनि देव की कृपा से इन्हें उचित समय पर अपने परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।

स्वास्थ्य में सतर्कता और संतुलन की जरूरत

स्वास्थ्य के मामले में इन्हें थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होती है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार इनके लिए आवश्यक होता है। अधिक तनाव और मानसिक दबाव से बचने की सलाह दी जाती है। योग और ध्यान इनके लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 16, 2025 10:21 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola