---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: किस्मत के धनी होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, लेकिन लव लाइफ में बनी रहती है टेंशन!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोग किस्मत के बेहद धनी होते हैं और सुख-मौज से जीवन जीते हैं, लेकिन जहां तक लव लाइफ की बात है, तो इन लोगों की लाइफ में कई कारणों से हमेशा टेंशन बनी रहती है। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष सदियों से एक आकर्षक विद्या है। यहां केवल संख्याओं का जोर चलता है, नंबर्स के जरिए ही पर्सनालिटी, भूत, वर्तमान और भविष्य के जीवन के रहस्यों को उजागर किया जाता है। हर संख्या एक कहानी कहती है, जो किसी जातक की जन्मतिथि और नाम से गहराई से जुड़ी होती है। अंक ज्योतिष न केवल एक विज्ञान है, बल्कि जीवन को बेहतर समझने का एक अनोखा तरीका भी है। क्या आपने सोचा है कि आपकी पसंदीदा संख्या आपकी ज़िंदगी को कैसे प्रभावित करती है? या क्यों कुछ दिन खास और कुछ चुनौतीपूर्ण होते हैं?

न्यूमेरोलॉजी इन्हीं सवालों के जवाब देकर, जीवन को नए नजरिए से समझने का मौका देती है। खासतौर पर, कुछ विशेष मूलांक के व्यक्तियों में करिश्माई व्यक्तित्व, अद्भुत टैलेंट और किस्मत का गजब साथ देखा जाता है। यहां एक खास मूलांक 7 की 3 खास तारीखों में जन्मे लोगों की बात की जा रही है, जो किस्मत से बेहद धनी होते हैं, लेकिन जहां तक लव लाइफ की बात है, तो इन लोगों की लाइफ में कई कारणों से हमेशा टेंशन बनी रहती है। आइए जानते हैं, मूलांक 7 की किन 3 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

रोमांटिक और भावुक होते हैं मूलांक 7 के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 की 3 खास तारीखों में जन्मे लोग सुख-मौज से जीवन जीते हैं। उनके पास धन की कमी नहीं होती है, लेकिन जहां तक प्रेम संबंध की बात है, तो यह देखा गया है कि इन लोगों की लाइफ में कई कारणों से हमेशा टेंशन बनी रहती है।

---विज्ञापन---

मूलांक 7 के स्वामी ग्रह

मूलांक 7 की 3 तारीखों में पैदा ही व्यक्तियों के स्वामी ग्रह छाया ग्रह केतु हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, केतु रहस्य, अध्यात्म, मोक्ष, कुछ खास विषयों में विशेष कोटि का उच्च ज्ञान आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। यही कारण है कि मूलांक 7 के लोग आध्यात्मिक होते हैं और इनकी आध्यात्मिक विषयों में गहरी सोच होती है।

मूलांक 7 की तारीखें

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस शास्त्र के मुताबिक, ऐसे लोगों को काफ़ी भाग्यशाली यानी लकी माना जाता है।

---विज्ञापन---

इन्हें हो जाता है घटनाओं का पूर्वाभास

मूलांक 7 की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों में एक अनोखी खासियत पाई जाती है। वह यह है कि इनमें घटनाओं का पूर्वाभास करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग पहले ही आभास से यह जान लेते हैं कि क्या घटना होने वाली है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, इनके अंतर्ज्ञान या छठी इंद्री बेहद शक्तिशाली मानी जाती है।

होते हैं किस्मत के बेहद धनी

मूलांक 7 की 3 खास तारीखों को जन्मे व्यक्ति किस्मत के बेहद धनी माने जाते हैं। इनके जीवन में भाग्य का विशेष साथ होता है, और ये अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से बड़ी ऊंचाइयां हासिल करते हैं। यह देखा गया है कि इन व्यक्तियों को जीवन में कई बार ऐसे अप्रत्याशित अवसर मिलते हैं, जो उनके जीवन की दिशा बदल देते हैं। मान्यता है कि ऐसा केतु ग्रह के असर से होता है।

---विज्ञापन---

ये रखते हैं अद्वितीय सोच

अंक ज्योतिष के मुताबिक, इस मूलांक के लोगों का दिमाग समस्याओं को हल करने और अनोखे विचार लाने में सक्षम होता है, जिससे सफलता इनके कदम चूमती है। कठिन परिस्थितियों में भी किस्मत इनके पक्ष में होती है, जिससे ये चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार कर जाते हैं। अक्सर यह देखा गया है, इस मूलांक के लोग बहुत प्रसिद्ध दार्शनिक होते हैं।

लव लाइफ में बनी रहती है टेंशन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 की 7, 16, और 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों की लव लाइफ में अक्सर टेंशन और उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इसका कारण इनका अनोखा स्वभाव और गहरी सोच होती है, जो रिश्तों में असामान्य जटिलताएं पैदा करती  हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2024 09:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola