हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: पढ़ाई में ब्रिलिएंट होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, भगवान कुबेर भी रहते हैं मेहरबान!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोग स्टडी में ब्रिलिएंट होते हैं और माना जाता है कि इन पर भगवान कुबेर भी मेहरबान रहते हैं। यही कारण है कि ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर धन-दौलत कमाकर शानदार लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

विज्ञापन

Numerology: विज्ञान कहें या विद्या, अंक ज्योतिष रहस्यमय से अधिक रोचक है। अंक ज्योतिष निश्चित रूप से एक ऐसा विषय है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसमें संख्याओं के माध्यम से व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने की कोशिश की जाती है। वे संख्याएं जो मूक यानी गूंगी होती है, वे इस विद्या के जानकारों के लिए बातचीत और खेलने की चीज होती है। न्यूमेरोलॉजी के एक्सपर्ट के लिए केवल नंबर्स ही मायने रखते हैं।

इस विद्या में मानों ये मूक संख्याएं जैसे बातूनी हो जाती हैं, ऐसी-ऐसी बातें बता जाती हैं कि लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। यहां जिन 4 खास तारीखों में जन्मे और पढ़ाई में ब्रिलिएंट होने और भगवान कुबेर की कृपा पाने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे खास मूलांक की 3 तारीखों से संबंधित माने गए हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

रहस्यवाद से जुड़ा है यह मूलांक

यहां जिन 4 खास तारीखों में जन्मे और पढ़ाई में ब्रिलिएंट होने और भगवान कुबेर की कृपा पाने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे मूलांक 7 से संबंधित माने गए है। अंक ज्योतिष में, मूलांक 7 को आध्यात्मिकता, रहस्यवाद और अंतर्दृष्टि से जोड़ा जाता है। ये गुण या विशेषताएं सीधे तौर पर इस मूलांक के स्वामी ग्रह से जुड़ी हैं।

मूलांक 7 के ग्रह स्वामी

न्यूमेरोलॉजी में मूलांक के ग्रह स्वामी जातक (व्यक्ति) के गुणों और विशेषताओं को निखारते हैं और स्थिरता प्रदान करते है। मूलांक 7 के स्वामी ग्रह हैं, केतु। अपने स्वामी ग्रह के असर से ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और अपनी वाणी और बुद्धि बल के दम पर काम को सफल बना लेते हैं। साथ ही, ये लोग साहसी होते हैं और चुनौतियों से डरते नहीं हैं।

विज्ञापन

मूलांक 7 की तारीखें

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। सात की संख्या एक सप्तक को पूरा करती है, जो कि पूर्णता की निशानी है। केतु ग्रह के मोक्षदायी होने का यह भी एक कारण है। यही कारण है कि इन मूलांक की इन 4 तारीखों में जन्मे लोग किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़ते हैं, चाहे उसे पूरा करने में जितना समय, मेहनत या धन लग जाए। ऐसे लोगों को ही पूर्णतावादी कहा जाता है।

पढ़ाई में होते हैं ब्रिलिएंट

यह पाया गया है कि मूलांक 7 की 7 तारीखों में जन्मे लोग पढ़ाई में ब्रिलिएंट होते हैं। केतु ग्रह के असर से, इनके पास एक अच्छी अंतर्दृष्टि होती है, जिसकी वजह से वे जटिल विषयों को आसानी से समझ लेते हैं और उसे और विकसित करते हैं। ऐसे ही लोगों को सोसाइटी में ब्रिलिएंट कहा जाता है।

विज्ञापन

करियर में करते हैं खूब तरक्की

यह देखा गया है कि मूलांक 7 वाले लोग अत्यंत जिज्ञासु होते हैं। वे हमेशा कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। इनमें नैचुरल रूप से अध्ययन करने की आदत होती है। वे पढ़ाई में काफी मेहनत करते हैं और अध्ययन करने की आदत डाल लेते हैं। साथ ही, ये गहन सोच की प्रवृत्ति रखते हैं, वे वे चीजों को गहराई से सोचते हैं और उनके पीछे के कारणों को समझने की कोशिश करते हैं। परीक्षा में ये लोग अक्सर ही टॉप करते हैं।

भगवान कुबेर भी रहते हैं मेहरबान

मूलांक 7 की 7 तारीखों में जन्मे लोगों पर भगवान भी मेहरबान रहते हैं, यह कहने का अर्थ यह है कि ये लोग खूब पैसा कमाते हैं और जीवन का हर सुख भोगते हैं। व्यक्तिगत प्रयास, कड़ी मेहनत और सही निर्णय लेने की क्षमता के कारण ये लोग अपने करियर, बिजनेस, नौकरी और अन्य फील्ड में बेहद सफल होते हैं, अच्छा-खासा बैंक बैलेंस रखते हैं और आर्थिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola