Numerology: जन्म तारीख के जरिए मूलांक का पता कर सकते हैं. मूलांक से किसी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अगर किसी का जन्म महीने की 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 प्लस 4 यानी 6 होगा. इसी प्रकार सभी का मूलांक निकाल सकते हैं. आज मूलांक 6 के लोगों के बारे में जानते हैं. किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इनके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं.
मूलांक 6 के लोगों का स्वभाव
शुक्र ग्रह को सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम और धन का कारक ग्रह माना जाता है. इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 के लोग आकर्षक होते हैं. यह लोग मिलनसार होते हैं. जल्दी से लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं. इन लोगों को सजने-संवरने का खास शौक होता है. यह लोग शांति पसंद करते हैं. लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं. इसके साथ ही प्यार और परिवार को लेकर वफादार होते हैं. रिश्तों को अच्छे से निभाते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 5 वाले लोग? जानिए व्यक्तित्व और खूबियां, इन गलत आदतों से रहे दूर
मूलांक 6 वालों की खूबियां
मूलांक 6 के लोगों में कई खूबियां होती हैं. इनके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं. शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता और विलासिता के कारक माना जाता है. इनका फैशन सेंस अच्छा होता है. यह महंगी चीजें पसंद करते हैं. इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है. इन लोगों की खास खूबी होती है कि, यह मेहनती होते हैं. अपनी मेहनत के बल पर यह सबकुछ हासिल कर लेते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट करियर
मूलांक 6 के लोग अपना करियर फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र में बना सकते हैं. इसमें सफलता मिलती है. इन लोगों के लिए मीडिया और पब्लिक रिलेशन में करियर बनाना अच्छा होता है. एंकरिंग, पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट में सफलता मिल सकती है. इंटीरियर डिजाइन और आर्किटेक्चर के क्षेत्र में करियर चुन सकते हैं. चिकित्सा क्षेत्र में जैसे डॉक्टर, नर्स, थेरेपिस्ट, और साइकोलॉजिस्ट के रूप में करियर चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Guru Pushya Yog: 18 जून को बनेगा गुरु पुष्य योग, मेष समेत इन 5 राशियों के लिए होगा शुभ, उन्नति के योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines