हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Numerology: घूमने-फिरने के बेहद शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से किसी के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. अंक शास्त्र में सभी लोगों का खास मूलांक होता है. जन्म तारीख से आसानी से मूलांक पता कर सकते हैं.

विज्ञापन
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 और मूलांक 9 वाले लोग घूमना खूब पसंद करते हैं. (Photo Credit - AI)

Numerology: व्यक्ति की जन्म तारीख के जरिए उसके मूलांक के बारे में पता कर सकते हैं. जन्म तारीख और मूलांक से स्वामी ग्रह और इसके प्रभाव से जीवन के बारे में जान सकते हैं. उदाहरण के लिए किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 प्लस 5 यानी 7 होगा. इस प्रकार, 7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. आज अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोगों के बारे में जानेंगे जो घूमने के शौकीन होते हैं.

घूमने के शौकीन होते हैं मूलांक 5 और 9 के लोग

मूलांक 5 और मूलांक 9 वाले लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है. इन लोगों को नई जगहों पर जाना और घूमना खूब पसंद होता है. यह लोग नई-नई चीजें सीखना और देखना पसंद करते हैं. इन मूलांक के लोगों के स्वामी ग्रह और इसके प्रभाव से लोगों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. आइये इसके बारे में यहां जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026: धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है इनका धार्मिक महत्व?

विज्ञापन

मूलांक 5 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वाले लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह को ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है. यह लोग नई जगहों पर जाने के शौकीन होते हैं. घूमने-फिरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. यह लोग अक्सर नए स्थानों की यात्रा करते हैं.

मूलांक 9 वाले लोग

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वाले लोगों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. इन लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है. यह लोग यात्राओं का शौक रखते हैं. इन्हें एडवेंचर एक्टिविटी करना पसंद होता है. यह लोग धार्मिक यात्राओं, पहाड़ों और ऐतिहासिक किलों पर जाना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola