Numerology: अंक ज्योतिष ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। यह बेहद आकर्षक विद्या है, जो केवल संख्याओं के आधार पर कई सटीक भविष्यवाणियां कर चौंका देता है। इस शास्त्र में जन्मतिथि या नाम के अंकों को जोड़कर व्यक्ति के व्यक्तित्व लक्षणों, ताकत और कमजोरियों, रुचियों और प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया जाता है, जिससे कई सेक्रेट्स उजागर हो जाते हैं। आइए जानते हैं, 3 खास तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में, जिनके बारे में अंक शास्त्र कहता है कि ये जातक (व्यक्ति) दो विवाह करते हैं और ढेर सारा धन के साथ काफी नाम भी कमाते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, इस तरह के गुण और प्रवृत्तियां मूलांक 5 वाले व्यक्तियों में होती है। इन मूलांक वाले व्यक्तियों के जीवन पर बुध ग्रह का बहुत असर होता है। बुध ग्रह के पॉजिटिव असर से ये बेहद तेज तर्रार, शिक्षा और ज्ञान के धनी और शानदार लव लाइफ वाले व्यक्ति होते हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग ऊर्जा के बहुत बड़े स्रोत और निर्णय लेने में माहिर होते हैं।
जन्मतिथि 5
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी महीने की 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति विचार में दृढ़निश्चयी, बुद्धिमान और जीवन में सक्रिय होते हैं। ऐसे लोग हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं। लिहाजा इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती है। इस शास्त्र के मुताबिक, ये जातक (व्यक्ति) बड़े इश्क मिजाज होते है। ये अक्सर दो शादियां करते है। देखा गया है कि दूसरी शादी के बाद ये जातक बहुत तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते है। जल्द ही भरपूर धन और शोहरत कमाते है।
जन्मतिथि 14
अंक शास्त्र एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस शुभ तिथि को जन्मे लोग बहुत राजसी स्वभाव के होते हैं। इनका एक से अधिक अफेयर होता है, जिसे ये छिपाते भी नहीं हैं। ये इतने लकी होते हैं कि इनके पार्टनर को भी दूसरे रिश्ते या अफेयर से कोई दिक्कत नहीं होती है, चाहे वह अवैध ही क्यों न हो। इस तारीख को इस दुनिया आए व्यक्ति एक से अधिक स्रोत से धन कमाते हैं। ये लोग अक्सर बड़े सट्टेबाज होते हैं, जो बहुत कम हारते हैं।
जन्मतिथि 23
अंक शास्त्र के मुताबिक, किसी महीने की 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति स्वाभाव से सहज और सुलझे होते हैं। ये बचपन से ही धन का महत्व समझते है, इसलिए अपनी आमदनी के प्रति बहुत कॉन्शस होते हैं। मामला कितना भी बड़ा क्यों न हो, वे उसके बारे में तुरंत निर्णय लेते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोग प्रॉब्लम सॉल्वर माने जाते हैं। अपने इस गुण के कारण ये महिला मित्रों में बहुत लोकप्रिय होते हैं। ये भी अधिक विवाह करते हैं या अनेक महिलाओं से संबंध रखते हैं।
ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: 10 हजार हाथियों के बल वाले भीम जब हुए एक स्त्री से पराजित, जानिए क्या है पूरी कहानी
ये भी पढ़ें: Numerology: पैसे से खेलते हैं इन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्ति, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines